अमर उजाला माई सिटी: हर पहलू पर अमर उजाला ने लोगों से की बात, समाज के हर मुद्दे पर बना पाठकों की आवाज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समय-समय पर समाज के हर मुद्दे पर माई सिटी पाठकों की आवाज बना। फिर चाहे वह सिंगल यूज प्लास्टिक का मुद्दा हो या डेंगू का खौफ।
अमर उजाला माई सिटी: आवाज उठाई तो हरकत में आई सरकारी मशीनरी, कई मुद्दों पर चोट की तो सिस्टम जागा
पाठकों के हर सवालों के जवाब देने के लिए अमर उजाला कार्यालय में संवाद आयोजित किए गए। इसमें न केवल पाठकों को सवाल पूछने के लिए बुलाया गया बल्कि उनके जवाब देने के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को भी आमंत्रित किया गया।
प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगा तो व्यापारियों के लिए असमंजस पैदा हो गया। प्लास्टिक की किस श्रेणी को प्रतिबंधित किया जाए, किस को रखा जाए। इस बीच नगर निगम ने अभियान शुरू कर दिया। इससे हर रोज प्लास्टिक के इस्तेमाल पर व्यापारियों के खिलाफ कार्रवाई होने लगी तो दूसरी ओर जनता के लिए भी असमंजस की स्थिति पैदा हो गई।
इन सभी हालातों से निपटने के लिए अमर उजाला ने सिंगल यूज प्लास्टिक पर संवाद कराया। इसमें मेयर सुनील उनियाल गामा से लेकर नगर आयुक्त और तमाम अधिकारी व व्यापारी शामिल हुए। सभी असमंजस को दूर किया गया।
इसी प्रकार मसूरी की समस्याओं को लेकर अमर उजाला माई सिटी की टीम मसूरी पहुंची। गणमान्य लोगों के बीच पालिकाध्यक्ष से लेकर विधायक और संबंधित अधिकारियों को बुलाया गया। सभी समस्याओं पर मंथन और उनके समाधान की सूरत तैयार हुई।
व्यापारी वर्ग के लिए जीएसटी संवाद
इसी प्रकार व्यापारी वर्ग के लिए जीएसटी संवाद कराया गया। इसमें चार्टर्ड अकाउंटेंट से लेकर जीएसटी विभाग के अधिकारी शामिल हुए। सभी ने मिलकर जीएसटी की दुश्वारियों पर चर्चा की और समाधान निकाला।
आम बजट आया तो इससे जुड़े मुद्दों पर चर्चा के लिए बजट संवाद आयोजित किया गया। इसमें बजट से जुड़े हर पहलू पर मंथन किया गया। प्रदूषण जांच के लिए सर्टिफिकेट की अनिवार्यता आई तो इससे जुड़े तमाम सवालों के जवाब खोजने के लिए संवाद आयोजित किया गया। इसमें आरटीओ से लेकर प्रदूषण विभाग तक के अधिकारी शामिल हुए। उन्होंने समाधान सुझाए।
शहर में डेंगू फैला तो तमाम तरह के सवाल पैदा हुए। लिहाजा, माई सिटी टीम ने डेंगू पर एक संवाद बुलाया। इसमें नगर निगम से लेकर स्वास्थ्य विभाग और शहर की विभिन्न सोसायटीज के लोग शामिल हुए। डेंगू से बचाव पर चर्चा की गई। इस तरह सालभर तमाम ऐसे मुद्दे रहे, जिन पर लगातार अमर उजाला ने संवाद से समाधान खोजे।