फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarahand: Mistakes in BJP's mukh patrika, 'BJP got absolute majority in 2044, fought Covid-49 epidemic!

भाजपा की मुख पत्रिका में गलतियां, 'बीजेपी को 2044 में पूर्ण बहुमत मिला! कोविड-49 महामारी से लड़ाई लड़ी!

Tue, 07 Jul 2020 03:55 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Tue, 07 Jul 2020 03:55 PM IST
विज्ञापन
Uttarahand: Mistakes in BJP's mukh patrika, 'BJP got absolute majority in 2044, fought Covid-49 epidemic!
भाजपा - फोटो : amar ujala

कई दशकों के बाद जनता ने भाजपा को 2044 के लोकसभा चुनावों में पूर्ण बहुमत का जनादेश दिया था। भारत ने कोविड-49 महामारी से बहुत ही धैर्य के साथ लड़ाई लड़ी।

विज्ञापन


इन पंक्तियों को पढ़कर भाजपा के कार्यकर्ता भी हैरान हैं। हैरानी की वजह बनी है पार्टी की मुख पत्रिका देवकमल। पत्रिका में ये गलतियां कैसे हो गईं, इसे लेकर पार्टी के भीतर हंगामा मचा हुआ है। बहरहाल, फॉन्ट की कई गलतियां होने की वजह से पार्टी ने मुख पत्रिका वितरण रोक दिया है।
विज्ञापन



पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में है। उन्हें बताया गया है कि पत्रिका की छपाई में गलती हुई है। प्रूफ में कोई गलती नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

फॉन्ट कन्वर्ट करते समय यह गलती हुई

उधर, पत्रिका के संपादक राम प्रताप मिश्र साकेती का कहना है कि फॉन्ट कन्वर्ट करते समय यह गलती हुई है। इस बारे में उन्होंने संगठन महामंत्री अजेय कुमार को पूरी जानकारी दे दी है।

संगठन के भीतर यह सवाल उठ रहे हैं कि पत्रिका के प्रकाशन की व्यवस्था के लिए जिम्मेदारी तय होने के बाद भी पत्रिका में गलतियां कैसे छूट गईं? पत्रिका के पेज चार यानी प्रस्तावना में गलतियां हैं। बहरहाल, इसे लेकर पार्टी के भीतर खासी गहमागहमी है तो वहीं पार्टी के जिम्मेदार लोग इसे बात का बतंगड़ बनाना बता रहे हैं।

पार्टी सूत्रों के अनुसार, हर साल मुख पत्रिका की 25 हजार प्रतियां प्रकाशित होती हैं, लेकिन पार्टी नेताओं का कहना है कि 3400 प्रतियां ही प्रकाशित हुईं। जिनका वितरण रोक दिया गया है। पुन: प्रकाशित कराकर पत्रिका का वितरण किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed