फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Utility vehicle fell into a 300 meter deep ditch, driver saved his life by jumping

Dehradun News: 300 मीटर गहरी खाई में गिरी यूटिलिटी, चालक ने कूदकर बचाई जान

Mon, 30 Dec 2024 08:00 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 30 Dec 2024 08:00 PM IST
विज्ञापन
Utility vehicle fell into a 300 meter deep ditch, driver saved his life by jumping
फोटो..
विज्ञापन

कालसी। बैराट-खाई-गांगरौ-कचटा मोटर मार्ग पर एक यूटिलिटी अनियंत्रित होकर 300 मीटर गहरी खाई में गिर गई। यूटिलिटी में केवल चालक सवार था। खाई में गिरने से पहले चालक यूटिलिटी से बाहर कूद गया। चालक को मामूली चोटें आईं हैं। जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह कालसी तहसील क्षेत्र के बढौ निवासी सुभाष अपनी यूटिलिटी लेकर विकासनगर से लेकर ग्राम बढौ आ रहा था। सुबह के करीब छह बजे बैराट खाई-गांगरौ-कचटा मोटर मार्ग पर चौरी का डांडा के पास वाहन अनियंत्रित होकर खाई की ओर चली गई है। चालक वाहन से बाहर कूद गया। 300 मीटर गहरी खाई में जाने से वाहन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। तहसीलदार कालसी चमन सिंह ने बताया कि फिलहाल कोई शिकायत नहीं है। बताया कि क्षेत्रीय राजस्व निरीक्षक से मामले की जानकारी ली जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed