{"_id":"577248714f1c1ba32c79af8b","slug":"utility-fell-into-river","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंडः यूटीलिटी नदी में गिरी, एक की मौत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंडः यूटीलिटी नदी में गिरी, एक की मौत, दो घायल
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
Updated Tue, 28 Jun 2016 04:46 PM IST
विज्ञापन
utility, fell, river
- फोटो : amar ujala
जोशीमठ (चमोली) में हेलंग-उर्गम मोटर मार्ग पर मंगलवार को विद्युत पावर हाउस के समीप एक यूटीलिटी वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया है।
विज्ञापन
वाहन दुर्घटना में वाहन चालक पिलखी गांव निवासी धीरज नेगी (28) पुत्र भोला सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि वाहन में सवार अन्य चार लोग घायल हो गये हैं। सूचना मिलने पर जोशीमठ पुलिस और स्थानीय लोगों ने घायलों को निजी वाहनों से सीएचसी जोशीमठ में भर्ती करा दिया है।
विज्ञापन
मंगलवार को धीरज अपने वाहन में सामान लेकर उर्गम गांव जा रहा था। उसके साथ वाहन घाटी के ल्यांरी गांव निवासी दरवान सिंह नेगी, नारायण सिंह, भेंटा निवासी हरीश सिंह और जगत सिंह भी वाहन सवार थे। वाहन जैसे ही हेलंग-उर्गम मोटर पर स्थिति पावर हाउस के समीप पहुंचा तो बदहाल सड़क और खड़ी चढाई पर अचानक वाहन अनयिंत्रित होने से दो सौ मीटर नीचे कल्प गंगा में जा गिरा। जिससे वाहन चालक की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई।
विज्ञापन
वाहन गिरता देख आसपास मौजूद लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस और 108 को दी। सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष हरेंद्र बिष्ट मय फोर्स मौके पर पहुंचे, जहां स्थानीय ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने घायलों को नदी से निकालकर सीएससी जोशीमठ में भर्ती करा दिया है।
घटना में जहां हरीश सिंह और जगत को मामूली चोटें आई हैं। वहीं गंभीर रुप से घायल नारायण सिंह को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रैफर कर दिया गया है। जबकि दरवान सिंह का सीएचसी जोशीमठ में उपचार किया जा रहा है।
Published By : Nirmala Suyal