{"_id":"645808ff6bacbb597406df74","slug":"used-to-charge-up-to-rs-100-for-rs-10-pills-dehradun-news-c-5-1-drn1007-150359-2023-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun: दो भाई ऐसे चलाते थे नशे की दवा का कारोबार, 10 रुपये की गोलियों के वसूलते थे 100 रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun: दो भाई ऐसे चलाते थे नशे की दवा का कारोबार, 10 रुपये की गोलियों के वसूलते थे 100 रुपये
Mon, 08 May 2023 11:04 AM IST
देहरादून ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 08 May 2023 11:04 AM IST
सार
एक गोली के जरूरत के हिसाब से 100 रुपये तक वसूले जाते थे। इसी तरह कैप्सूल को भी मोटे मुनाफे पर बेचते थे। उन्होंने बताया कि आरोपियों के खिलाफ फिलहाल एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
दवाईयां
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पुलिस ने दोनों भाइयों के पास जो प्रतिबंधित कैप्सूल और गोलियां पकड़ी हैं उनका अधिकतम खुदरा मूल्य 10 रुपये है। ये दवाएं केवल डॉक्टर के पर्चे पर दी जाती हैं। लेकिन, इन्हें नशे के लिए इस्तेमाल किया जाने लगा। लिहाजा इन दवाओं को आरोपी मनचाहे दामों पर बेचने लगे।
विज्ञापन
Dehradun: सुद्धोवाला में पकड़ी नशे की दवाओं की खेप, 68 हजार प्रतिबंधित कैप्सूल-गोलियों के साथ दो भाई गिरफ्तार
विज्ञापन
एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने बताया कि एक गोली के जरूरत के हिसाब से 100 रुपये तक वसूले जाते थे। इसी तरह कैप्सूल को भी मोटे मुनाफे पर बेचते थे। उन्होंने बताया कि आरोपियों के खिलाफ फिलहाल एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। लेकिन, आगे इनके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत भी कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद इनकी संपत्तियां जब्त करने के लिए जिलाधिकारी को रिपोर्ट भेजी जाएगी। इनके अन्य साथियों और संबंधों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है। बताया जा रहा है कि इनके साथ कुछ और लोग भी मिले हो सकते हैं।
विज्ञापन
पुलिस टीम को इनाम
एसएसपी ने नशे की दवाओं की खेप पकड़ने वाली पुलिस टीम को 20 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है। इसके अलावा आईजी गढ़वाल रेंज ने 40 हजार रुपये देने की घोषणा की। एसएसपी ने बताया कि प्रेमनगर पुलिस को लगातार सजग रहकर क्षेत्र में कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।