फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   usearc held a webinar on work environment day

जैव विविधता और मानव स्वास्थ्य पर वेबीनार आयोजित

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2020 06:06 PM IST
विज्ञापन
usearc held a webinar on work environment day
देहरादून।  उत्तराखंड विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान केंद्र युसुफ में जैव विविधता एवं मानव स्वास्थ्य विषय पर एक वेबीनार आयोजित हुई। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आयोजित इस वेबीनार में प्रदेश के कई विशेषज्ञों ने अपने अपने विचार रखे। पूर्व मुख्य संरक्षक डॉ आरबीएस रावत ने जैव विविधता के संरक्षण कार्य करने को का आह्वान किया। डॉ रावत ने सभी स्टेकहोल्डर से एक साथ सामूहिक प्रयास करने को कहा। ताकि, प्रदेश व देश में बनेगी वानिकीकरन को बढ़ाया जा सके और प्राकृतिक जल स्रोतों का संरक्षण व उन को पुनर्जीवित किया जा सके। मुख्य वक्ता पर्यावरणविद सच्चिदानंद भारती ने कहा कि उन्होंने किस प्रकार सामाजिक रूप से लोगों को जोड़ते हुए पहाड़ के वनों में वृद्धि और जल स्रोतों को रिचार्ज किया। कहा कि राज्य के पर्वतीय भाग के नाले धारे गधे रे आदि को पुनर्जीवित किया जा सकता है। कार्यक्रम में प्रोफेसर जेएस रावत ने कुमाऊ के भूभाग में अवस्थित कोसी नदी व उसकी सहायक नदियों को पुनर्जीवित करने संबंधी कार्यों को प्रस्तुत किया। इस वेबीनार में मुख्य रूप से डॉक्टर ओम प्रकाश नौटियाल डॉ राजेंद्र सिंह राणा डॉक्टर भावना शर्मा उमेश जोशी ओम जोशी राजदीप आदि ने सक्रिय भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed