फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Urs 2018 Jairine arrives in piran kaliyar

झंडा कुशाई के साथ साबिर पाक के सालाना उर्स का आगाज, बरेली शरीफ से पैदल चलकर पहुंचे अकीदतमंद

Fri, 09 Nov 2018 09:43 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, पिरान कलियर
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, पिरान कलियर Updated Fri, 09 Nov 2018 09:43 AM IST
विज्ञापन
Urs 2018 Jairine arrives in piran kaliyar
पिरान कलियन में उर्स

साबिर पाक के 750वें सालाना उर्स में बरेली शरीफ से झंडा बृहस्पतिवार को पिरान कलियर शरीफ पहुंचा। झंडा लेकर पहुंचे 128 अकीदतमंदों के पैदल जत्थे का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार शाम को सज्जादा नशीन शाह मंसूर ऐजाज साबरी की सरपरस्ती में दरगाह के बुलंद दरवाजे पर झंडा कुशाई की रस्म हजारों अकीदतमंदों की मौजूदगी में अदा की गई।
विज्ञापन

साबिर पाक के 750वें सालाना उर्स की पहली रस्म झंडा कुशाई अदा की गई। इसी रस्म के साथ साबिर पाक के 750वें सालाना उर्स का आगाज हो गया है। 27 अक्तूबर को सूफी वसीम साबरी की सरपरस्ती में 128 अकीदतमंदों का जत्था 50वां साबरी झंडा लेकर बरेली शरीफ से पैदल रवाना हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूफी वसीम साबरी सलीम साबरी, हसन साबरी, रिहान साबरी, रिजवान साबरी, नवाब साबरी, सूफी लईक नियाजी, दिलशाद साबरी, शाहिद साबरी सहित 128 अकीदतमंदों का जत्था 13 दिन की पैदल यात्रा कर बृहस्पतिवार को पिरान कलियर पहुंचा। जत्थे का पिरान कलियर पहुंचने पर गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया।

13 दिन का पैदल सफर तय करने के बाद जत्थे का स्वागत फतेहगंज, रामपुर, मुरादाबाद, नजीबाबाद, नहटौर, ज्वालापुर आदि जगहों पर किया गया। बृहस्पतिवार शाम को दरगाह साबिर पाक के सज्जादानशीन शाह मंसूर ऐजाज साबरी की सरपरस्ती में झंडे को दरगाह के मुख्य दरवाजे पर हजारों अकीदतमंदों की मौजूदगी में फहराकर झंडा कुशाई की रस्म अदा की गई।


इस दौरान रस्म में मौजूद हजारों अकीदतमंदों ने दरबारे साबरी अकीदत का इजहार करते हुए खराजे अकीदत पेश किया और देश की अखंडता, एकता और खुशहाली के लिए दुआ मांगते हुए अपने लिए मुरादें मन्नतों की भी दुआएं मांगीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed