फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   UPSC Result: Senior BJP leader Suresh Joshi daughter Diksha Joshi secured 19th rank across the country in civil services examination

UPSC Result: वरिष्ठ भाजपा नेता की बेटी ने बढ़ाया प्रदेश का मान, पहले ही प्रयास में हासिल की दीक्षा जोशी ने 19वीं रैंक

Thu, 02 Jun 2022 10:32 AM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 02 Jun 2022 10:32 AM IST
सार

पहले ही प्रयास में सफलता पाने वाली उत्तराखंड की बेटी दीक्षा जोशी ने अपनी हाईस्कूल तक की पढ़ाई पिथौरागढ़ के मल्लिकार्जुन स्कूल से की है। देशभर में 19वीं रैंक हासिल कर दीक्षा ने प्रदेश का मान बढ़ाया है। परिणाम जारी होने के बाद से भाजपा नेता के घर में खुशी का माहौल है। 

विज्ञापन
UPSC Result: Senior BJP leader Suresh Joshi daughter Diksha Joshi secured 19th rank across the country in civil services examination
दीक्षा जोशी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

संघ लोक सेवा आयोग UPSC ने सिविल सेवा परीक्षा 2021 का परिणाम जारी कर दिया है। वरिष्ठ भाजपा नेता व भाजपा प्रवक्ता सुरेश जोशी की बेटी ने इस परीक्षा को पास कर प्रदेश का मान बढ़ाया है। भाजपा नेता की बेटी दीक्षा जोशी ने ऑल इंडिया रैंक 19वीं हासिल की है। 

विज्ञापन



पिथौरागड़ निवासी सुरेश जोशी की बेटी को मिली इस कामयाबी के बाद क्षेत्र में खुशी की लहर है। संघ लोक सेवा आयोग की ओर से जारी किए गए परिणाम के अनुसार इस परीक्षा में कुल 685 उम्मीदवारों का चयन किया गया है। इनमें से 244 सामान्य वर्ग से, 73 ईडब्ल्यूएस, 203 ओबीसी, 105 एससी और 60 एसटी वर्ग के उम्मीदवारों का चयन हुआ है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


सिविल सेवा परीक्षा 2021 के परिणाम के अनुसार श्रुति शर्मा ने ऑल इंडिया रैंक-1 प्राप्त की है। वहीं, दूसरे स्थान पर अंकिता अग्रवाल और गामिनी सिंगला रही हैं। इस साल तीनों ही टॉपर लड़कियां बनी हैं। वहीं उत्तराखंड की बेटी  दीक्षा जोशी ने भी देशभर में 19वीं रैंक हासिल कर प्रदेश का मान बढ़ाया है। परिणाम जारी होने के बाद से भाजपा नेता के घर में खुशी का माहौल है। 


ये भी पढ़ें...Champawat By Election: बाइक पर निकले सीएम धामी डोर टू डोर प्रचार करने, चुनाव से एक दिन पहले दिखा ऐसा अंदाज, तस्वीरें


पहले ही प्रयास में सफलता पाने वाली दीक्षा ने अपनी हाईस्कूल तक की पढ़ाई पिथौरागढ़ के मल्लिकार्जुन स्कूल से की है। देहरादून से इंटरमीडिएट करने के बाद जौलीग्रांट से एमबीबीएस किया। दीक्षा ने दो साल तैयारी करने के बाद सिविल सेवा परीक्षा दी और देश में 19वीं रैंक हासिल की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed