फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uproar over the death of a minor

Dehradun News: नाबालिग की मौत पर हंगामा

Fri, 01 Mar 2024 12:41 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 01 Mar 2024 12:41 AM IST
विज्ञापन
Uproar over the death of a minor
I
विज्ञापन

II- नाबालिग की मौत की खबर सुनकर कांग्रेसियों ने मौके पर जाने के साथ ही सदन में भी किया हंगामा
I
I

I
I-लोगों ने भी रेसकोर्स के साथ ही थाने में भी किया जमकर हंगामा, दिनभर चलता रहा हंगामा
I
Iरेसकोर्स में एक फ्लैट में काम करने वाली नाबालिग की मौत के बाद पूरे दिन दून में माहौल गर्माया रहा। सड़क से लेकर सदन तक इस मामले की गूंज सुनाई दी। लोगों ने पहले रेसकोर्स और फिर थाने में जमकर हंगामा किया। सूचना पर विपक्षी विधायकों ने भी नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य के नेतृत्व में मौके पर जाकर स्थिति का जायजा लिया। इसके बाद सदन में भी कानून व्यवस्था को लेकर हंगामा किया।

I
Iदरअसल, रेसकोर्स में अभिषेक लूथरा उर्फ राजा लूथरा के फ्लैट में एक नाबालिग की संदिग्ध मौत हो गई। यह खबर पूरे शहर में आग की तरह फैल गई। अफवाह उड़ी की नाबालिग के साथ दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या कर दी गई। जैसे ही यह अफवाह उड़ी तो रेसकोर्स स्थिति घटना स्थल में लोगों की भीड़ जुट गई। हर कोई घटना के बारे में जानना चाहता था। लोगों ने वहां हंगामा करना शुरू कर दिया। यहां तक की जिस फ्लैट में मौत हुई थी, वहां तोड़फोड़ की कोशिश भी हुई। हालांकि पुलिस ने किसी तरह से मामला शांत किया। जब पुलिस आरोपियों को पूछताछ के लिए ले जा रही थी तो लोगों ने पुलिस की गाड़ी के आकर आरोपियों के साथ मारपीट की भी कोशिश की। हंगामे की सूचना बजट सत्र में बैठे विपक्षी नेताओं तक पहुंची, तो वह भी सदन से उठकर सीधे नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य के नेतृत्व में रेसकोर्स पहुंच गए। वहां उन्होंने घटना की जानकारी ली और इसके बाद थाने पहुंचकर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों से मामले में उचित कार्रवाई की मांग की।I
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article