फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uproar over removal of Ambedkar flag from mobile tower in Haridwar Uttarakhand News in hindi

Haridwar: मोबाइल टावर से आंबेडकर का झंडा उतारने पर हंगामा, थाने पहुंचे ग्रामीण, पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Thu, 25 Apr 2024 11:59 AM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 25 Apr 2024 11:59 AM IST
सार

सिडकुल थाना क्षेत्र में मोबाइल टावर से आंबेडकर का झंडा उतारने पर बवाल हो गया। मामले में पांच आरोपी नामजद  किए गए हैं।

विज्ञापन
Uproar over removal of Ambedkar flag from mobile tower in Haridwar Uttarakhand News in hindi
आनेकी में हुई घटना के बाद सिडकुल थाने पहुंचे ग्रामीण । - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

सिडकुल क्षेत्र के आन्नेकी गांव में टावर पर लगे डॉ. भीमराव आंबेडकर का झंडा उतारकर भगवा झंडा लगाने पर बुधवार को ग्रामीणों और भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया। पुलिस ने पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन

राजपाल और ईश्वर चंद्र निवासी आन्नेकी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया, वह रात में खेतों में रखवाली के लिए जा रहे थे। टावर के पास पहुंचे तो कुछ लोगों के बोलने की आवाज सुनाई दी। जिस पर वह रुक गए और देखा कि टावर पर लगे डॉ. आंबेडकर के झंडे को पवन, पोंटी, गोपी उतार रहे हैं और नीचे काला उर्फ सुदेश व पवन भी खड़े हैं।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand Forests Burning: धधक रहे जंगल...लैंसडौन में छावनी तक पहुंची आग, सेना के जवानों ने संभाला मोर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि गालीगलौज करते हुए बाबा साहेब को अपमानित किया। दो दिन पहले हुई घटना के बाद गांव में ही पहले आपस में समझौता हो गया, लेकिन फिर दोबारा से मंगलवार की रात वही हरकत हुई, जिसको लेकर बुधवार की सुबह हंगामा हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को शांत कराया। थाना प्रभारी मनोहर सिंह भंडारी ने बताया, आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed