फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uproar of councilors on the issue of street lights

स्ट्रीट लाइट के मुद्दे पर पार्षदों का हंगामा, मेंटेनेंस कंपनी बदलने के आदेश

Wed, 15 Dec 2021 12:27 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 15 Dec 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
Uproar of councilors on the issue of street lights
बोर्ड बैठक में स्ट्रीट लाइट के मुद्दे पर गैर भाजपा पार्षदों ने जोरदार हंगामा किया। उन्होंने स्ट्रीट लाइटों की गुणवत्ता पर सवाल उठाए। इसके साथ ही मेंटेनेंस में गड़बड़ी का आरोप लगाया। करीब आधे घंटे चले हंगामे के बाद मेयर और कमिश्नर ने मेंटेनेंस करने वाली कंपनी को बदलने का निर्णय लिया। जल्द ही किसी दूसरी कंपनी को यह काम दिया जाएगा।
विज्ञापन

बता दें कि पिछले दिनों शहर के चार जोन में चार अलग-अलग कंपनियों को स्ट्रीट लाइट लगवाने की जिम्मेदारी दी गई थी। इसके तहत शहर में नए पुराने वार्डों में 65 हजार से अधिक स्ट्रीट लाइटें लगवाई जा रही हैं। लेकिन, लंबे समय से शिकायत है कि यह लाइटें लगने के कुछ दिन बाद ही बंद हो गई हैं। इनके लिए लगातार शिकायतें भी हो रही हैं। लेकिन मेंटेनेंस करने वाली कंपनी इस पर कोई ध्यान नहीं दे रही है। कई बार कांग्रेस पार्षद इस बात को लेकर निगम में हंगामा भी कर चुकी हैं। मंगलवार को बोर्ड बैठक में भी कांग्रेसियों ने यही मुद्दा उठाया। पार्षद एक स्वर में मेंटेनेंस कंपनी का विरोध करने लगे। उन्होंने लाइटों की गुणवत्ता पर सवाल उठाए। करीब आधे घंटे तक यह हंगामा चला। इस पर मेयर सुनील उनियाल गामा और सिटी कमिश्नर अभिषेक रोहेला ने लाइटों की मेंटेनेंस कंपनी को बदलने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि तत्काल प्रभाव से इस कंपनी से मेंटनेंस का कार्य हटा लिया जाएगा। इसके बाद नई कंपनी को यह काम दिया जाएगा। ताकि, लोगों को किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed