फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uproar in Doon Hospital over vaccination

टीका लगाने को लेकर दूसरे दिन भी हुआ दून अस्पताल में हंगामा

Thu, 05 Aug 2021 01:06 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 05 Aug 2021 01:06 AM IST
विज्ञापन
Uproar in Doon Hospital over vaccination
दून अस्पताल में दोपहर तीन बचे कोविड वैक्सीन की पहली डोज लगाने पहुंचे लोगों ने दून अस्पताल में किय - फोटो : DEHRADUN
राजकीय दून मेडिकल अस्पताल में बुधवार को भी टीकाकरण को लेकर हंगामा हुआ। इस दौरान टीका लगाने का नंबर न आने के चलते कुछ लोगों की अस्पताल के कर्मचारियों के साथ नोकझोंक भी हुई।
विज्ञापन

आरोप है कि खुद को राज्य के एक आयोग का सदस्य बताते हुए एक व्यक्ति ने केंद्र पर तैनात महिला कर्मचारी को नौकरी से निकालने की धमकी देते हुए उनका रिकार्ड छीन लिया। इस घटना से अस्पताल के स्टाफ में रोष व्याप्त है। उनका कहना था कि सीएमओ दफ्तर से निर्धारित से ज्यादा लोगों को कैसे टीके लगाए जा सकते हैं। राजकीय दून मेडिकल अस्पताल के ओपीडी भवन में भी लोगों को कोरोना के टीके लगाए जा रहे हैं। लोगों को ऑनलाइन के साथ ही ऑफलाइन पंजीकरण की सुविधा के साथ भी टीके लग रहे हैं। इसके अलावा दोपहर तीन बजे बाद 18 से 44 साल से अधिक आयु वर्ग के लोगों को मौके पर ही पंजीकरण के बाद टीके लग रहे हैं। इसके लिए बाकायदा पहले आने वाले लोगों को टोकन देकर टीके लगाए जा रहे हैं। इससे वहां पर लोगों की भीड़ बढ़ जा रही हैं। जिससे कई लोगों को बिना टीका लगाए लौटना पड़ रहा है। मंगलवार को भी इस बात पर अस्पताल में हंगामा हो गया था। बुधवार को भी अपनी बारी के इंतजार में खड़े कई लोगों को टोकन नहीं मिला तो उन्होंने हंगामा कर दिया। खुद को आयोग का सदस्य बताते हुए एक व्यक्ति ने कर्मचारियों को देख लेने की धमकी दी। यह भी आरोप है कि उन्होंने एक महिला कर्मचारी का आई कार्ड भी छीन लिया। राजकीय दून मेडिकल अस्पताल में टीकाकरण केंद्र की प्रभारी सुधा कुकरेती ने बताया कि मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय से जितने टीके मिल रहे हैं और स्लॉट दिए जा रहे हैं, उतने ही लोगों को टीके लगाए जा रहे हैं। लोगों को संयम बरतने की जरूरत है। उन्होंने उम्मीद जताई कि धीरे-धीरे व्यवस्था सही हो जाएगी और ऐसी स्थिति दोबारा नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed