{"_id":"69ebddb95a639ce458084d9e","slug":"uproar-at-defence-research-school-for-the-second-day-dehradun-news-c-5-1-drn1031-954833-2026-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: रक्षा अनुसंधान विद्यालय में दूसरे दिन भी हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: रक्षा अनुसंधान विद्यालय में दूसरे दिन भी हंगामा
विज्ञापन
रायपुर में सुंदरवाला विज्ञान विहार स्थित रक्षा अनुसंधान विद्यालय का रातों-रात प्रबंधन बदले जाने पर शुक्रवार को भी स्कूल में जमकर हंगामा हुआ। छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों ने स्कूल में प्रदर्शन किया। नए स्कूल प्रबंधन से स्थिति को संभालने के लिए बच्चों की दो दिन की छुट्टी भी घोषित की। शिक्षकों और अभिभावकों ने मामले में अदालत का दरवाजा खड़खड़ाने की भी तैयारी की।
बता दें कि करीब 33 साल पहले सुंदरवाला में डीआरडीओ की ओर से रक्षा अनुसंधान विद्यालय खोला गया था। अब स्कूल का प्रबंधन डीएवी पब्लिक स्कूल को सौंप दिया गया है। शिक्षकों को भी नई नियुक्ति के लिए एक फार्म भरवाया गया है। शिक्षकों ने बताया कि उनका वेतन घटाया जाएगा और स्कूल में पढ़ने वाले छात्रों की फीस बढ़ाई जाएगी। इसकी जानकारी मिलने पर बृहस्पतिवार को बड़ी संख्या में अभिभावक भी स्कूल पहुंच गए और फीस बढ़ाने के फैसले का विरोध करने लगे। शुक्रवार को भी सुबह से ही स्कूल में हंगामा चलता रहा। अभिभावकों और शिक्षकों ने स्कूल के बाहर धरना देने की भी तैयारी की। अभिभावकों और शिक्षकों का आरोप है कि बिना उनकी सहमति के स्कूल का प्रबंधन बदला जा रहा है, जिससे बच्चों के भविष्य पर असर पड़ सकता है। वहीं, छात्रों ने भी पुराने स्कूल की पहचान बनाए रखने की मांग उठाई।