फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Upper caste Boy Beaten and Molest SC Minor Girl in new Tehri 

उत्तराखंड: सामने आया नाबालिग से छेड़छाड़ व मारपीट का मामला, खेत में पड़ी मिली बेहोश

Sat, 22 Jun 2019 09:36 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई टिहरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई टिहरी Published by: अलका त्यागी Updated Sat, 22 Jun 2019 09:36 AM IST
विज्ञापन
Upper caste Boy Beaten and Molest SC Minor Girl in new Tehri 
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

उत्तराखंड के टिहरी में जौनपुर क्षेत्र में एक नाबालिग से छेड़छाड़ व मारपीट का एक और मामला सामने आया है। किशोरी कैंपटी क्षेत्र में एक बंजर खेत में बेहोश पड़ी मिली। पुलिस ने उसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसे दून अस्पताल रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन


परिजनों का आरोप है कि किशोरी वहां अपने दोस्त के बुलाने पर गई थी, जिसने उसके साथ यह हरकत की। परिजनों की तहरीर पर मसूरी कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। 
विज्ञापन


कैंपटी थाना पुलिस को दी गई तहरीर में पीड़ित किशोरी की मां ने बताया कि उनकी नाबालिग बेटी को जानने वाले सवर्ण जाति के एक युवक कमल बिष्ट ने अपनी दोस्त से मिलाने के बहाने मसूरी के पास हाथीपांव बुलाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि कमल किसी बात के बहाने उसे झाड़ियों के पास ले गया। वहां उसने किशोरी से छेड़छाड़ शुरू कर दी। किशोरी ने विरोध किया तो कमल ने उसके साथ मारपीट की।

किशोरी किसी तरह उसके चंगुल से छूटकर भागने लगी तो कमल ने उसका पीछा कर उसे जाति सूचक शब्दों से संबोधित कर गाली गलौच की। इसके बाद कमल अपनी दोस्त के साथ वहां से भाग गया।
 
बृहस्पतिवार रात कैंपटी थाना पुलिस ने किशोरी के परिजनों को सूचित किया कि किशोरी पेट्रोल पंप के पास बेहोश पड़ी हुई है। पुलिस ने उसे कैंपटी स्थित अस्पताल में भर्ती करा दिया, लेकिन यहां से उसे सेंट मेरिस अस्पताल मसूरी और फिर वहां से देहरादून स्थित दून अस्पताल रेफर कर दिया गया।

दून अस्पताल में शुक्रवार सुबह होश में आने पर किशोरी ने आपबीती परिजनों को सुनाई। इधर, दून अस्पताल में पीड़ित किशोरी का इलाज किया जा रहा है। महिला चिकित्सकों ने भी उसकी जांच की, जिसमें रिपोर्ट सामान्य आई है।

परिजनों की ओर से मसूरी कोतवाली में आरोपी कमल के खिलाफ पोक्सो, एससी एसटी एक्ट, छेड़छाड़, मारपीट और जानलेवा हमले की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी युवक की दोस्त को भी मामले में मुल्जिम बनाया गया है।

किशोरी को शुक्रवार सुबह अस्पताल लाया गया था। यहां उसे उचित उपचार दिया गया और महिला डॉक्टरों से भी जांच कराई गई। रिपोर्ट सामान्य है और हालत भी अब ठीक है।
-डॉ. केके टम्टा, चिकित्सा अधीक्षक दून अस्पताल

किशोरी कैंपटी थाना क्षेत्र में मिली थी, लेकिन घटना की शुरूआत हाथी पांव यानी मसूरी थाना क्षेत्र की बताई गई है। इस आधार पर मसूरी कोतवाली में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
-श्वेता चौबे, एसपी सिटी देहरादून

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed