फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   UPNL Employees appointed without sanctioned posts will not be removed Uttarakhand news in hindi

Uttarakhand: उपनल कर्मचारियों को सरकार ने दी बड़ी सौगात, स्वीकृत पद के बिना लगे कर्मचारी नहीं हटेंगे

Wed, 04 Feb 2026 12:38 PM IST
रेनू सकलानी बिशन सिंह बोरा, अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
बिशन सिंह बोरा, अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 04 Feb 2026 12:38 PM IST
सार

उपनल कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है। स्वीकृत पद के बिना लगे कर्मचारी नहीं हटाए जाएंगे।

विज्ञापन
UPNL Employees appointed without sanctioned posts will not be removed Uttarakhand news in hindi
बैठक - फोटो : सूचना

विस्तार

उत्तराखंड पूर्व सैनिक कल्याण निगम के माध्यम से सरकारी विभागों में लगे कर्मचारियों को नए साल पर सरकार ने बड़ी सौगात दी है। विभागों में स्वीकृत पद के बिना लगे कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त नहीं होगी। करीब छह हजार कर्मचारी स्वीकृत पद के बिना लगे हैं। उपनल के माध्यम से कई कर्मचारी पद के सापेक्ष लगे हैं, तो कई बिना स्वीकृत पद के तैनात हैं।

विज्ञापन


शासन की ओर से समय-समय पर स्वीकृत पद के बिना लगे कर्मचारियों को हटाए जाने के आदेश होते रहे हैं। पूर्व में शासन ने विभागीय स्तर पर स्वीकृत पदों के सापेक्ष और बिना पद स्वीकृति के आउटसोर्स से लगे कर्मचारियों के वेतन भुगतान के मामले में विभागीय स्तर पर जांच के आदेश दिए थे। पिछले साल इस आदेश के बाद कुछ कर्मचारियों का वेतन रोक दिया था तो कुछ की सेवाएं समाप्त कर दी गई थी।अब उपनल कर्मचारियों के मामले में न सिर्फ समान काम के लिए समान वेतन का आदेश जारी किया गया है बल्कि स्वीकृत पद के बिना लगे कर्मचारियों के मामले में भी व्यवस्था दी गई है।
विज्ञापन


ये भी पढे़ं...Rudraprayag: गुलदार की दहशत, पांच साल के बच्चे को खींचकर ले गया, आठ स्कूलों में दो दिन का अवकाश घोषित
विज्ञापन
विज्ञापन


सैनिक कल्याण सचिव दीपेंद्र कुमार चौधरी ने जारी आदेश में कहा, यदि कोई कार्मिक स्वीकृत पद के बिना काम कर रहा हो तो उसे समूह घ के वेतनमान का न्यूनतम या उस संवर्ग के प्रारंभिक पद के वेतनमान के न्यूनतम के आधार पर उससे अन्य समकक्ष पद के सापेक्ष काम लिया जाएगा। पद स्वीकृति के मामले में स्वतंत्र रूप से भविष्य में निर्णय लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed