फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   UPL 2026 Dehradun Warriors became champions, defeating Haridwar Ilmas by 36 runs in the title mat

उत्तराखंड प्रीमियर लीग: देहरादून वॉरियर्स बनी चैंपियन, खिताबी मुकाबले में हरिद्वार इल्मास को 36 रनों से हराया

Thu, 01 Oct 2026 09:08 PM IST
Alka Tyagi माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: Alka Tyagi Updated Thu, 01 Oct 2026 09:08 PM IST
सार

देहरादून की ओर से गेंदबाजी में सबसे बड़े हीरो आदित्य रावत साबित हुए, उन्होंने अपनी घातक गेंदबाजी से हरिद्वार के मध्य और निचले क्रम को ध्वस्त कर दिया।

विज्ञापन
UPL 2026 Dehradun Warriors became champions, defeating Haridwar Ilmas by 36 runs in the title mat
यूपीएल की चैंपियन देहरादून वॉरियर्स - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

उत्तराखंड प्रीमियर लीग (यूपीएल) के तीसरे सीजन का बृहस्पतिवार को खिताबी मुकाबले के साथ समापन हो गया। राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस खिताबी मुकाबले में देहरादून वॉरियर्स ने हरिद्वार इल्मास को 36 रनों से शिकस्त देकर ट्रॉफी अपने नाम की।

विज्ञापन


फाइनल मुकाबले में देहरादून ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। हालांकि टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और महज 22 रन के स्कोर पर ही टीम के दो महत्वपूर्ण विकेट गिर चुके थे। इसके बावजूद कप्तान कुणाल चंदेला ने धैर्य के साथ संतुलन बनाते हुए पारी की कमान संभाली। उन्होंने 51 गेंदों में आठ चौकों और चार छक्कों की मदद से 90 रनों की पारी खेली।
विज्ञापन


दूसरे छोर से मोहम्मद उजैर मलिक ने उनका साथ निभाया और 46 गेंदों में चार चौके व चार छक्के जड़ते हुए 64 रन ठोके। दोनों बल्लेबाजों की बदौलत देहरादून ने निर्धारित 20 ओवरों में सात विकेट पर 197 रनों का स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी हरिद्वार की शुरुआत बेहद निराशाजनक रही। देखते ही देखते 68 रन के स्कोर तक हरिद्वार की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तराखंड प्रीमियर लीग: यूकेडी ने किया सिंगर मासूम शर्मा का विरोध, सरकार और सीएयू का पुतला जलाया


देहरादून की ओर से गेंदबाजी में सबसे बड़े हीरो आदित्य रावत साबित हुए, उन्होंने अपनी घातक गेंदबाजी से हरिद्वार के मध्य और निचले क्रम को ध्वस्त कर दिया। आदित्य ने 3.4 ओवरों में मात्र 19 रन खर्च करके चार महत्वपूर्ण विकेट अपने नाम किए। अभिषेक सिंह ने चार ओवर में 39 रन देकर दो सफलताएं हासिल कीं, जबकि सुमित जुयाल ने भी तीन ओवरों में 27 रन देकर दो विकेट चटकाए।

हरिद्वार की ओर से शाश्वत डंगवाल ने 59 रनों पारी खेलकर मैच में जान फूंकने की कोशिश की, लेकिन दूसरे छोर से कोई अन्य बल्लेबाज टिक न सका। आखिरकार हरिद्वार की पूरी टीम 19.4 ओवरों में 161 रनों पर ढेर हो गई और देहरादून ने 36 रनों से मुकाबला अपने नाम कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed