{"_id":"6abea57f0ee7e5602e01105f","slug":"former-teachers-and-successful-students-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1089-1080082-2026-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: समता के 40 साल पूरे, पूर्व अध्यापकों और सफल विद्यार्थियों का सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: समता के 40 साल पूरे, पूर्व अध्यापकों और सफल विद्यार्थियों का सम्मान
Thu, 01 Oct 2026 11:55 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
Updated Thu, 01 Oct 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
भीमावाला में बृहस्पतिवार को सामाजिक संस्था समता का 40वां स्थापना दिवस समारोह उत्साह और गरिमापूर्ण माहौल में मनाया गया। समारोह में चकराता विधायक प्रीतम सिंह मुख्य अतिथि रहे। इस दौरान संस्था की चार दशक लंबी सामाजिक एवं शैक्षिक यात्रा को याद करते हुए पूर्व अध्यापकों, सफल विद्यार्थियों और सामाजिक क्षेत्र में योगदान देने वाले समाजसेवियाें को सम्मानित किया गया।
विधायक ने कहा कि ग्रामीण और पर्वतीय क्षेत्रों में शिक्षा एवं सामाजिक जागरूकता के लिए लंबे समय तक कार्य करना महत्वपूर्ण उपलब्धि है। संस्था से जुड़े पूर्व अध्यापकों, विद्यार्थियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं का सम्मान नई पीढ़ी के लिए प्रेरणादायी है।
समारोह में पूर्व अध्यापकों को शिक्षा सारथी सम्मान, विभिन्न सरकारी पदों, संस्थानों और अन्य क्षेत्रों में सफलता हासिल करने वाले पूर्व विद्यार्थियों को समता गौरव सम्मान तथा सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वालों को समता श्री सम्मान प्रदान किया गया।
विज्ञापन
कार्यक्रम की थीम बीज से वटवृक्ष तक अविराम चालीस वर्ष रही। संस्था निदेशक कुंवर सिंह चौहान ने बताया कि वर्ष 1986 में सीमित संसाधनों के साथ शुरू हुई समता की यात्रा शिक्षा, साक्षरता, महिला सशक्तिकरण, स्वावलंबन, प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन और स्वरोजगार के क्षेत्र में लगातार आगे बढ़ी है। अध्यक्ष अनिल पैन्यूली ने संस्था के संस्थापक सदस्यों, कार्यकर्ताओं, अध्यापकों, विद्यार्थियों और ग्रामीण समुदायों के योगदान के प्रति आभार जताया। समारोह में दिवंगत सहयोगियों को भी श्रद्धापूर्वक स्मरण किया गया।