फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   UPCL want buy expensive electricity

महंगी बिजली का चाहिए करार, सस्ती पर इनकार

Tue, 11 Oct 2016 01:19 PM IST
मनीष चंद्र भट्ट/ अमर उजाला, देहरादून
मनीष चंद्र भट्ट/ अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 11 Oct 2016 01:19 PM IST
विज्ञापन
UPCL want buy expensive electricity
electricity - फोटो : Demo Pic

खरीद के लिए सस्ती बिजली उपलब्ध होने के बावजूद, उत्तराखंड पावर कारपोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) महंगी दर पर बिजली खरीदना चाहता है।

विज्ञापन


यूपीसीएल के इस प्रस्ताव को उत्तराखंड विद्युत नियामक आयोग (यूईआरसी) ने नकार दिया है। यूईआरसी ने अनुमति देने से इनकार की वजह बिजली की खरीद दरें महंगी होना बताया है। खबर है कि दूसरी कंपनी इससे कम दाम पर यूपीसीएल को बिजली देने को तैयार है, लेकिन यूपीसीएल ने उससे पावर परचेज एग्रीमेंट (पीपीए) नहीं किया।
विज्ञापन


यूपीसीएल की ओर से प्रदेश में बिजली की मांग और अंतर को कम करने के उद्देश्य से सिक्किम के 90 मेगावाट क्षमता के डैंस हाइड्रो प्रोजेक्ट से पावर परचेज एग्रीमेंट (पीपीए) किया गया। यूपीसीएल ने कंपनी से 8.50 रुपये प्रति यूनिट दाम पर बिजली खरीद पर बात की। यूपीसीएल ने इस पर अनुमति के लिए आयोग में याचिका दाखिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन


आयोग ने इतनी महंगी बिजली खरीदने पर आपत्ति जताते हुए याचिका निरस्त कर दी। आयोग की आपत्ति पर यूपीसीएल अधिकारियों ने भी माना कि यह बिजली महंगी पड़ेगी। वहीं, सिक्किम के ही लगभग 96 मेगावाट क्षमता के गति हाइड्रो प्रोजेक्ट कंपनी जो साढ़े पांच रुपये प्रति यूनिट बिजली देने को तैयार थी, उसके साथ यूपीसीएल पीपीए करने को तैयार नहीं है।


उधर, यूपीसीएल के एमडी एसएस यादव का कहना है कि हमने ज्यादा से ज्यादा चार रुपये प्रति यूनिट की दर से बिजली खरीद की बात कही थी। गति प्रोजेक्ट भी इस दर पर बिजली देने को तैयार नहीं था, इसलिए यूपीसीएल ने कंपनी के साथ पीपीए नहीं किया।

‘गति प्रोजेक्ट ने 5.50 रुपये प्रति यूनिट की दर से बिजली देने के लिए आयोग में आवेदन किया था। आयोग ने उन्हें पहले यूपीसीएल से पीपीए करने की सलाह दी। यूपीसीएल ने उनसे पीपीए ही नहीं किया। जबकि डैंस से 8.50 रुपये प्रति यूनिट की याचिका खारिज कर दी है।’
- सुभाष कुमार, अध्यक्ष यूईआरसी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed