फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   UPCL, Secretariat Hurricane, Health and Excise Won

यूपीसीएल, सचिवालय हरिकेन, हेल्थ व आबकारी जीते

Mon, 17 Feb 2020 01:42 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 17 Feb 2020 01:42 AM IST
विज्ञापन
UPCL, Secretariat Hurricane, Health and Excise Won
देहरादून। सचिवालय क्रिकेट क्लब की ओर से आयोजित अंतर विभागीय टी-ट्वेंटी टूर्नामेंट में रविवार को हुए मुकाबलों में उत्तराखंड पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल), सचिवालय हरिकेन, हेल्थ और आबकारी विभाग की टीमें विजयी रहीं। यूपीसीएल ने लगातार दूसरी जीत दर्ज की है।
विज्ञापन

रेंजर्स ग्राउंड में पहला मुकाबला यूपीसीएल व लोक निर्माण विभाग (पीडब्लूडी) के बीच हुआ। यूपीसीएल ने पहले बल्लेबाजी करते हुए किरन सिंह के 49, देवेंद्र के 21 रनों की बदौलत 129 रन बनाए। पीडब्लूडी की तरफ से रोहित पंवार ने शानदार 6 विकेट चटके। जवाब में पीडब्लूडी की टीम 63 रनों पर सिमट गई। दूसरे मैच में सचिवालय हरिकेन ने डीएसओ इलेवन को शिकस्त दी। सचिवालय हरिकेन ने पहले खेलते हुए 122 रन बनाए। अनुज शेखर ने 29, सुधांशु राणा ने 23 रन बनाए। डीएसओ से प्रशांत बिष्ट ने 5 विकेट लिए। डीएसओ टीम से अरविंद तोमर ने 53 रन बनाए। टीम जीत के करीब पहुंचकर 118 रनों पर ऑल आउट हो गई। इस अवसर पर सचिवालय संघ अध्यक्ष दीपक जोशी, महासचिव राकेश जोशी, क्रिकेट क्लब अध्यक्ष अनिल जोशी, उपाध्यक्ष राकेश सिंह महर, सचिव हरीश सिंह सैनी, संयुक्त सचिव अमित सिंह तोमर, कोषाध्यक्ष चंदन सिंह बिष्ट, मीडिया प्रभारी अनुज शेखर व कई अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन

हेल्थ डिपार्टमेंट ने 44 रनों पर किया ढेर
महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में हुए मैच में हेल्थ विभाग ने मिनिस्टीरियल एजुकेशन को हराया। पहले खेलते हुए एजुकेशन की पूरी टीम महज 44 रनों पर सिमटी। विकास रावत, अनिल नेगी ने 3-3 विकेट लिए। 45 रनों के मामूली लक्ष्य को हेल्थ ने 9 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रमोद, रूबल के अर्द्धशतक से जीता आबकारी
स्पोर्ट्स कॉलेज में हुए दूसरे मुकाबले में आबकारी ने बेसिक एजुकेशन को हराया। जीत के हीरो प्रमोद व रूबल रहे। बेसिक एजुकेशन ने पहले बल्लेबाजी कर 110 रन बनाए। जवाब में आबकारी की तरफ से प्रमोद ने 56 व रूबल ने 54 रनों की शानदार पारी खेलकर टीम को 15.5 ओवर में ही जीत दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed