फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   UPCL is ready for Diwali extra electricity is being arranged Uttarakhand news in hindi

Uttarakhand: दिवाली के लिए यूपीसीएल तैयार, अतिरिक्त बिजली का इंतजाम...लाइट गई तो तुरंत होगी कार्रवाई

Tue, 29 Oct 2024 08:55 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Tue, 29 Oct 2024 08:55 AM IST
सार

दिवाली के तीन दिनों में प्रदेश में बिजली की खपत बढ़ जाती है। यूजेवीएनएल ने भी बिजली उत्पादन बरकरार रखने को अफसरों को तैनात किया है। 

विज्ञापन
UPCL is ready for Diwali extra electricity is being arranged Uttarakhand news in hindi
बिजली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिवाली के लिए यूपीसीएल ने खास तैयारी कर ली है। बिजली की मांग बढ़ने के मद्देनजर यूपीसीएल ने अतिरिक्त बिजली का इंतजाम किया है। यूजेवीएनएल ने भी दिवाली के दौरान सभी पावर हाउस संचालित करने के लिए अधिकारियों व कर्मचारियों को मुस्तैद रहने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन

पिछले दो साल में दिवाली के दौरान बिजली की मांग को देखें तो 2022 में दिवाली के दौरान बिजली की मांग में आम दिनों के मुकाबले करीब 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई थी जबकि 2023 में करीब 12 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई थी। यूपीसीएल के निदेशक परिचालन एमआर आर्य ने बताया कि इस बार भी अतिरिक्त बिजली का इंतजाम किया गया है।

विज्ञापन


यूजेवीएनएल का वर्तमान में उत्पादन करीब एक करोड़ यूनिट चल रहा है। निगम के एमडी संदीप सिंघल ने दिवाली के दौरान सभी पावर हाउस संचालित करने के निर्देश दिए। साथ ही इस दौरान सभी अधिकारियों को पावर हाउस में मुस्तैद रहने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand: व्हिस्की, वोदका, रम को पीछे छोड़ बीयर से चढ़ा राजस्व, प्रदेश में में बीयर का उत्पादन और निर्यात बढ़ा

बिजली गुल हुई तो तुरंत कार्रवाई

यूपीसीएल के एमडी अनिल कुमार ने निर्देश दिए हैं कि खंड स्तर तक बिजली आपूर्ति की कड़ी निगरानी की जाएगी। कहीं भी बिजली गुल होते ही एसडीओ अपने आला अधिकारी को तत्काल इसकी सूचना देंगे। अगर आपूर्ति में कोई परेशानी आ रही है तो यूपीसीएल मुख्यालय में निदेशक परिचालन तक सूचना देनी होगी। न्यूनतम समय में आपूर्ति बहाल करनी होगी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed