फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   UPC Jaguar team became champion by defeating UPC Lions

यूपीसी लायंस को हराकर यूपीसी जगुआर की टीम बनी चैंपियन

Mon, 22 Nov 2021 01:18 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 22 Nov 2021 01:18 AM IST
विज्ञापन
UPC Jaguar team became champion by defeating UPC Lions
उत्तरांचल प्रेस क्लब की ओर से आयोजित अजय गौतम मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में यूपीसी जगुआर ने सलामी बल्लेबाजी मनीष डंगवाल के नाबाद अर्द्धशतक की बदौलत यूपीसी लायंस को आठ विकेट से हराकर खिताब जीता। पुलिस लाइन के मैदान में चल रहे टूर्नामेंट में रविवार को यूपीसी लायंस व जगुआर के बीच फाइनल मुकाबला खेला गया।
विज्ञापन

पहले बल्लेबाजी करते हुए लायंस की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में छह विकेट खोकर 135 रन बनाए। मनमोहन शर्मा ने 47, राजू पुशोला ने 28, योगेश सेमवाल ने 22 और ठाकुर सिंह नेगी ने 10 रन बनाए। जगुआर के लिए संदीप बडोला ने दो, सोबन सिंह गुसाईं, मनीष डंगवाल ने एक-एक विकेट चटकाए। 136 रन के लक्ष्य को यूपीसी जगुआर ने 18.2 ओवर में दो विकेट खोकर हासिल कर लिया। मनीष डंगवाल ने नाबाद 55, शैलेंद्र सेमवाल ने 32, मनोज जयाड़ा ने 11 और सोबन सिंह गुसाईं ने नाबाद 18 रन की पारी खेली।
विज्ञापन

लायंस के लिए योगेश सेमवाल व साकेत पंत ने एक-एक विकेट हासिल किया। अमित सिंह व शोभित कश्यप ने अंपायर और दीपक कश्यप ने स्कोरर की भूमिका निभाई। टूर्नामेंट के समापन पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मुख्य अतिथि और सहकारी बाजार समिति के अध्यक्ष वीरेंद्र पोखरियाल ने विशिष्ट अतिथि के तौर पर शिरकत कर विजेता व उपविजेता टीमों को पुरस्कार वितरित किए। इस दौरान उत्तरांचल प्रेस क्लब के अध्यक्ष प्रदीप गुलेरिया, महामंत्री गिरिधर शर्मा, कोषाध्यक्ष विकास गुसाईं, पूर्व अध्यक्ष विकास धूलिया, देवेंद्र सती, नवीन थलेड़ी, भूपेंद्र कंडारी, खेल संयोजक देवेंद्र नेगी, नवीन कुमार, सुबोध भट्ट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये रहे खास
मैन ऑफ द मैच (फाइनल)- मनीष डंगवाल, यूपीसी जगुआर
मैन ऑफ द सीरीज - ठाकुर सिंह नेगी, यूपीसी लायंस
बेस्ट बैट्समैन - साकेत पंत, यूपीसी लायंस
सबसे अधिक छक्के - साकेत पंत, यूपीसी लायंस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed