{"_id":"67a76749dc487146a307f57a","slug":"upanal-workers-warned-of-boycott-of-work-vikas-nagar-news-c-39-1-vkn1004-118491-2025-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: उपनल कर्मियों ने दी कार्य बहिष्कार की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: उपनल कर्मियों ने दी कार्य बहिष्कार की चेतावनी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- चार चिकित्सक व 16 कर्मचारियों का एक माह का वेतन बकाया
- दो दिन के भीतर वेतन दिए जाने की मांग की
संवाद न्यूज एजेंसी
चकराता। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सेवा दे रहे उपनल कर्मियों ने रुके हुए एक महीने के वेतन को तत्काल जारी करने की मांग की है। इसके साथ ही उन्होंने यह चेतावनी भी दी कि यदि उन्हें दो दिनों के भीतर वेतन का भुगतान नहीं किया गया तो वह कार्य बहिष्कार करेंगे। उपनल कर्मियों ने अपनी मांग से स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक को अवगत भी कराया है।
चकराता सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर उपनल के माध्यम से चार चिकित्सक व 16 अन्य कर्मचारी सेवा दे रहे हैं। इन उपनल कर्मियों को पिछले तीन माह से वेतन नहीं मिल रहा था। हालांकि कर्मचारियों के काफी प्रयासों के बाद स्वास्थ्य विभाग ने दो माह का वेतन जारी कर दिया है। लेकिन एक महीने का वेतन अभी बकाया चल रहा है। उपनलकर्मी मेहर सिंह राणा, राजेंद्र सिंह राणा, नीरज डोभाल, गंभीर सिंह, संतराम, श्रीपाल, बलवीर सिंह, चमन सिंह, अमर सिंह, डॉ. प्रीतम, डॉ. रोहित, डॉ. आस्था ने बताया कि लगातार तीन महीनों तक वेतन नहीं मिलने से उनके घरों का बजट गड़बड़ा गया है। स्थिति यह है कि बच्चों की फीस से लेकर राशन आदि तक की समस्या खड़ी हो गई है। उन्होंने कहा कि यदि विभाग ने बकाया एक महीने का वेतन तुरंत जारी नहीं किया तो वह कार्य बहिष्कार पर चले जाएंगे। उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. विक्रम सिंह को भी इससे अवगत कराया।
उधर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी वंदना सेमवाल ने कहा कि उपनल कर्मियों को दो माह का वेतन दे दिया गया है। बजट संबंधी कुछ समस्या हैं जिसका समाधान कर एक सप्ताह के भीतर रुके हुए वेतन को जारी कर दिया जाएगा।