फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   up willing to give assets to uttarakhand

उत्तराखंड को परिसंपत्तियां देने को तैयार हुआ उत्तर प्रदेश

Thu, 15 Dec 2016 09:07 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, हरिद्वार
ब्यूरो / अमर उजाला, हरिद्वार Updated Thu, 15 Dec 2016 09:07 AM IST
विज्ञापन
up willing to give assets to uttarakhand

सोलह साल बाद उत्तराखंड को उत्तर प्रदेश से कुछ परिसंपत्तियां मिलेंगी। दोनों राज्यों के सिंचाई विभाग के मुख्य अभियंताओं की बुधवार को हरिद्वार में हुई बैठक में परिसंपत्तियों के बंटवारे पर सहमति बनी।

विज्ञापन


उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग के अधिकारी उत्तराखंड सिंचाई विभाग को जनपद हरिद्वार की 214 हेक्टेयर भूमि, 266 आवासीय भवन और कैलाश गेस्ट हाउस सिंहद्वार, हरिद्वार और हिमालयन गेस्ट हाउस रुड़की को हैंडओवर करने पर सहमत हो गए हैं।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग के मुख्य अभियंता एसके शर्मा ने बैठक में बताया कि जनपद की 28 नहरों को देने पर पहले ही सहमति हो चुकी थी। संभवत: मंगलवार को हुई उत्तर प्रदेश कैबिनेट की बैठक में इस सहमति पर मुहर भी लग गई है और जल्द ही इस बाबत शासनादेश जारी हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके साथ ही दोनों राज्यों के बीच बुधवार की बैठक में जिन परिसंपत्तियों को उत्तराखंड को देने पर सहमति बनी है, उनका प्रस्ताव भी कैबिनेट की मंजूरी के लिए भेजा जाएगा और कैबिनेट की मुहर लगने के बाद इन परिसंपत्तियों को उत्तराखंड सिंचाई विभाग के हैंडओवर करने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।


उत्तराखंड सिंचाई विभाग के मुख्य अभियंता दिनेश चंद्रा ने दोनों राज्यों के मध्य परिसंपत्तियों के बंटवारे को लेकर हुई बैठक में बनी सहमति को संतोषजनक बताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed