फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   UP MLA amanmani tripathi case: amanmani vehicle pass many checkpoint without checking

अमनमणि प्रकरण: कई चेकपोस्ट से गुजरे, किसी ने नहीं रोका... अब होगी जांच

Thu, 07 May 2020 03:14 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, नई टिहरी
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, नई टिहरी Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Thu, 07 May 2020 03:14 PM IST
विज्ञापन
UP MLA amanmani tripathi case: amanmani vehicle pass many checkpoint without checking
amanmani tripathi - फोटो : ANI file photo

नियम कानून को ताक पर रखकर यूपी के नौतनवां सीट के विधायक अमनमणि त्रिपाठी अपने 11 साथियों के साथ प्रदेश में दर्जन से ज्यादा चेकपोस्ट से गुजरे, लेकिन किसी ने उन्हें रोका नहीं।

विज्ञापन


किसी ने पास पर मौजूद संख्या से उनकी संख्या का मिलान तक नहीं किया। लॉकडाउन में भारी भरकम गाइडलाइन में एक वाहन में तीन ही लोग सफर करने के निर्देश का पालन क्यों नहीं कराया गया। 
विज्ञापन



इन सब सवालों को केंद्र में रखकर मुनिकीरेती थाने की व्यासी चौकी में दर्ज मुकदमे की जांच नरेंद्रनगर थानाध्यक्ष मनीष उपाध्याय करेंगे। मुनिकीरेती थाना प्रभारी की तहरीर पर अमनमणि और उनके 11 साथियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

आपराधिक रिकॉर्ड रखने वाले नौतनवां विधायक अमनमणि

आपराधिक रिकॉर्ड रखने वाले नौतनवां विधायक अमनमणि 11 लोगों के साथ देहरादून से ऋषिकेश, मुनिकीरेती, देवप्रयाग, श्रीनगर, रुद्रप्रयाग होते हुए कर्णप्रयाग तक पहुंच गए थे। जहां उन्हें आगे बढ़ने से रोका गया। आखिर इस बीच उनके वाहनों की चेकिंग क्यों नहीं हुई।

यूपी के विधायक अमनमणि त्रिपाठी और उनके साथ अन्य 11 लोगों पर दर्ज हुए मुकदमे की जांच नरेंद्रनगर थानाध्यक्ष को सौंपी गई है। तीन वाहनों में नौ लोगों के लिए बदरीनाथ-केदारनाथ जाने के लिए पास जारी हुआ था। लेकिन वाहनों में 12 लोग सवार मिले हैं। नियमों के उल्लंघन में मुकदमा दर्ज किया गया है। इस मामले की जांच के लिए शासन स्तर से अभी कोई पत्र प्राप्त नहीं हुआ है।
- डॉ. योगेंद्र सिंह रावत, एसएसपी टिहरी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed