फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   UP MLA aman mani tripathi lockdown pass matter, rishikesh police will investigate

उत्तर प्रदेश के निर्दलीय विधायक अमनमणि पास प्रकरण की पुलिस करेगी जांच : सीएस

Wed, 06 May 2020 10:37 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Wed, 06 May 2020 10:37 AM IST
सार

  • अलग से नहीं बनेगी जांच कमेटी
  • सरकार को मुनिकीरेती में दर्ज मुकदमे में होने वाली जांच पर भरोसा

विज्ञापन
UP MLA aman mani tripathi lockdown pass matter, rishikesh police will investigate
Utpal Kumar - फोटो : File Photo

विस्तार

उत्तर प्रदेश के निर्दलीय विधायक अमनमणि त्रिपाठी को नियम ताक पर रख कर बदरीनाथ धाम का पास जारी करने के प्रकरण में सरकार को पुलिस की जांच पर भरोसा है।

विज्ञापन

 
मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव और जिलाधिकारी देहरादून सहित कुछ और अफसर पास जारी करने को लेकर सवालों के घेरे में हैं। सरकार ने इस हाई प्रोफाइल प्रकरण में अलग से जांच कमेटी बनाने से इंकार किया है।
विज्ञापन


सचिवालय मीडिया सेंटर में हुई पत्रकार वार्ता के दौरान उच्चस्तरीय जांच को लेकर मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह ने कहा कि मुनिकीरेती में विधायक के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। जिसकी पुलिस जांच कर रही है। वह इस बात की भी जांच भी करेगी कि पास जारी करने में किस अफसर के स्तर से चूक हुई है। इस मामले में अलग से कोई जांच नहीं कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस की जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर सरकार कार्रवाई करेगी। आला अधिकारियों पर आरोप होने के बावजूद जांच कमेटी नहीं बनाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि पुलिस जांच में सक्षम है और किसी भी अधिकारी के खिलाफ जांच कर सकती है।

बचाव की मुद्रा में सरकार

विधायक को पास जारी करने का प्रकरण सामने आने के बाद से सरकार बचाव की मुद्रा में दिख रही है। बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने और केदारनाथ धाम में श्रद्धालुओं को आवाजाही की अनुमति नहीं दिए जाने के बावजूद विधायक अमनमणि को पास जारी किया गया।

पास के लिए अपर मुख्य सचिव ओम प्रकाश की ओर से जिलाधिकारी देहरादून आशीष श्रीवास्तव को पत्र भेजा गया था। इसी पत्र के आधार पर जिलाधिकारी कार्यालय ने विधायक और उनके साथियों सहित तीन गाड़ियों का पास जारी किया। जबकि कोरोना लॉकडाउन को लेकर जारी गाइडलाइन के तहत पास जारी नहीं किया जा सकता है।

कर्णप्रयाग पुलिस ने विधायक के पास को अमान्य बताकर बैरंग लौटाया था, जिसके बाद मुनिकीरेती में उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed