फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Up government will give approval in two days for patanjali Food Park

UP में ही बनेगा मेगा फूड पार्क, दो दिन में पतंजलि को अनुमति देगी योगी सरकार

Wed, 06 Jun 2018 09:41 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, हरिद्वार Updated Wed, 06 Jun 2018 09:41 PM IST
विज्ञापन
 Up government will give approval in two days for patanjali Food Park
रामदेव व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala

 ग्रेटर नोएडा में छह हजार करोड़ के मेगा फूड पार्क को निरस्त करने का मसला काफी हद तक हल हो गया है। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और पतंजलि के सीईओ आचार्य बालकृष्ण के बीच हुई लंबी वार्ता के बाद अब इस बात के पूरे आसार हैं कि फूड पार्क यूपी में ही बना रहेगा। बताया जा रहा है कि यूपी सरकार की ओर से इस संबंध में तमाम जरूरी कागजात बाबा रामदेव को अगले दो दिनों में उपलब्ध कराने का वायदा किया गया है।

विज्ञापन


गौरतलब है कि केंद्र सरकार की ओर से स्वीकृत और ग्रेचक नोयडा में 425 एकड़ में बन रहे मेगा फूड पार्क की योजना स्वामी रामदेव और आचार्य बालकृष्ण ने गत दिवस निरस्त सी ही कर दी थी। कारण था कि केंद्र की अनुमति मिलने के बावजूद उत्तर प्रदेश सरकार कागजों का पेट नहीं भर पा रही थी। लालफीताशाही के चलते यूपी सरकार पतंजलि के अधिकारियों को एक दफ्तर से दूसरे दफ्तर के चक्कर कईं महीनों से कटवा रही थी।
विज्ञापन

 

 Up government will give approval in two days for patanjali Food Park
नोएडा में प्रस्तावित पातंजलि का फूड पार्क - फोटो : file photo

केंद्र सरकार का नियम है कि स्वीकृति मिलने के बाद एक नियत समय में ही निर्माण शुरु हो जाना चाहिए। केंद्र से बार-बार आग्रह पत्र भी पतंजलि को मिल रहे थे। लेकिन यूपी की योगी सरकार की उपेक्षा के चलते फूड पार्क के कागजात फाइलों से निकल ही नहीं रहे थे।  इससे नाराज रामदेव और बालकृष्ण ने गत दिवस अपना पूरा प्रोजेक्ट यूपी से बंद कर किसी अन्य राज्य में ले जाने की घोषणा की। इस पर यूपी में हड़कंप मच गया क्योंकि यह फूड पार्क दस हजार होगों को रोजगार देने वाला था।  

बाबा रामदेव का रुख देखकर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ अपने जन्मदिन के अवसर पर आचार्य बालकृष्ण से लंबी वार्ता की। योगी नेे आश्वासन दिया है कि दो दिन में सभी फाइलों पर अनुमति दे दी जाएगी और तमाम कागजात पतंजलि के पास भेज दिए जाएंगे। इधर, आचार्य बालकृष्ण ने बुधवार की शाम बताया कि उपेक्षा के चलते फूड पार्क हटाने की घोषणा की थी। अब योगी आदित्यनाथ तमाम फाइलों पर लगातार काम करा रहे हैं। यदि केंद्र सरकार द्वारा दिए गए समय में यूपी सरकार सारे कागजात पूरे करवा देती है तो घोषणा पर फिर से विचार किया जाएगा। आचार्य के इस संकेत से आसार बन रहे हैं कि पतंजलि फूड पार्क यूपी में ही बनेगा।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed