फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   UP government accused of hooliganism

यूपी सरकार पर गुंडागर्दी का लगाया आरोप

Fri, 16 Jul 2021 01:15 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jul 2021 01:15 AM IST
विज्ञापन
UP government accused of hooliganism
उत्तर प्रदेश सरकार पर गुंडागर्दी का आरोप लगाते हुए समाजवादी पार्टी ने जुलूस निकालकर डीएम ऑफिस पर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने प्रदेश में व्याप्त भ्रष्टाचार और अन्य समस्याओं का मुद्दा उठाते हुए राष्ट्रपति को ज्ञापन प्रेषित किया।
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष सत्यनारायण सचान ने कहा कि यूपी में पंचायत चुनावों में योगी सरकार ने जमकर गुंडागर्दी की है। मतदाताओं और अधिकारियों को बंधक बनाया गया। उन्हें प्रताड़ना दी गई। इसलिए तो ग्राम पंचायत, जिला पंचायत सदस्य सपा के जीतने के बाद भी अध्यक्ष भाजपा के बने। कहा कि प्रदेश की स्थिति भी जर्जर बनी हुई है। कर्मचारियों को वेतन देने के लिए सरकार को कर्जा लेना पड़ रहा है। स्वास्थ्य सेवाएं आईसीयू में हैं। प्रदेश भ्रष्टाचार की प्रयोगशाला बन गई है। उन्होंने राष्ट्रपति को तत्काल दोनों प्रदेशों की सरकारों को कड़ा संदेश देने की मांग की। इस दौरान सईद अहमद, नसीम, सुभाष पंवार, राजेंद्र चौधरी सहित बड़ी संख्या में सपाई मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed