फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Up cm yogi adityanath invite uttarakhand bjp for prayagraj kumbh 2019

उत्तराखंड: सीएम योगी आदित्यनाथ ने बीजेपी नेताओं को भेजा प्रयाग कुंभ में आने का निमंत्रण

Fri, 04 Jan 2019 09:01 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Fri, 04 Jan 2019 09:01 AM IST
विज्ञापन
Up cm yogi adityanath invite uttarakhand bjp for prayagraj kumbh 2019
चिकित्सा शिक्षा मंत्री आशुतोष टंडन

उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का निमंत्रण लेकर यूपी के प्राविधिक और चिकित्सा शिक्षा मंत्री आशुतोष टंडन ‘गोपाल जी’ बृहस्पतिवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय पहुंचे। जहां उन्होंने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अजय भट्ट और पार्टी को कुंभ मेले में आने का निमंत्रण दिया। पार्टी कार्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में उन्होंने यूपी सरकार द्वारा कुंभ आयोजन की तैयारियों के बारे में जानकारी दी।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि 15 जनवरी से पांच मार्च तक चलने वाले कुंभ मेले के लिए मुख्यमंत्री के नेतृत्व में बड़े स्तर पर व्यवस्थाएं की गई हैं। अवस्थापना कार्यों के अलावा आवागमन के विशेष प्रबंध किए गए हैं। एयरपोर्ट को नया रूप दिया गया है। ऐसा पहली बार होगा जब जल, नभ और थल मार्ग से लोग कुंभ मेले में पहुंचेंगे। प्रदेश अध्यक्ष भट्ट ने टंडन का आभार व्यक्त किया और उन्हें आश्वस्त किया कि वे कुंभ में अवश्य शामिल होंगे।
विज्ञापन


इस दौरान प्रदेश महामंत्री नरेश बंसल, मीडिया प्रमुख डॉ. देवेंद्र भसीन, कार्यालय सचिव पुष्कर सिंह काला, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी बलजीत सोनी, संजीव वर्मा, विनोद उनियाल, हरीश नारंग, मधु भट्ट, इंदु बाला, रजनी कुकरेती, सुलोचना राणा समेत कई अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

कुंभ मेले को टिहरी बांध से अतिरिक्त जल निकासी

प्रयागराज कुंभ मेले के दौरान गंगा में पानी की पर्याप्त उपलब्धता के लिए टिहरी बांध से अतिरिक्त जल निकासी की जाएगी। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सीएम योगी आदित्य नाथ की तरफ से कुंभ मेले का आमंत्रण देने आए यूपी के मंत्री को यह भरोसा दिलाया है। 

 उत्तर प्रदेश के चिकित्सा एवं प्राविधिक शिक्षा मंत्री आशुतोष टंडन गोपाल जी वृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री रावत से शिष्टाचार मुलाकात की। उन्हाेंने रावत को यूपी के सीएम योगी की तरफ से प्रयागराज कुंभ मेले में आने का न्योता भी दिया। सीएम रावत ने आमंत्रण स्वीकार करते हुए कुंभ मेले के सकुशल संपन्न होने की कामना की।

मुख्यमंत्री ने प्रयागराज कुंभ मेले के दौरान गंगा में पानी की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित कराने के लिए टिहरी बांध से अतिरिक्त जल निकासी की व्यवस्था करने की बात कही। इस बाबत संबंधित अधिकारियाें को बता दिया गया है। इस दौरान उत्तर प्रदेश के विशेष सचिव प्राविधिक शिक्षा ज्ञानेश्वर त्रिपाठी भी मौजूद रहे। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed