फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   up cm akhilesh yadav want four lane road in kashipur.

ससुराल तक फोरलेन बनवाने को तैयार अखिलेश यादव!

Tue, 20 Oct 2015 08:25 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, हल्द्वानी
ब्यूरो / अमर उजाला, हल्द्वानी Updated Tue, 20 Oct 2015 08:25 AM IST
विज्ञापन
up cm akhilesh yadav want four lane road in kashipur.

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने हल्द्वानी में आयोजित कार्यक्रम में उत्तराखंड में अपने ससुराल तक फोरलेन बनवाने की बात कह डाली।

विज्ञापन


इस दौरान पत्रकारों से संक्षिप्त बातचीत में कहा कि बरेली से बहेड़ी होते हुए उत्तराखंड सीमा तक फोरलेन सड़क बनने से दोनों प्रदेश के लोगों को बेहतर सुविधा मिल सकेगी। इस पर कुछ पत्रकारों ने तपाक से यह सवाल पूछ लिया कि काशीपुर तक यानी की अपनी ससुराल तक फोरलेन सड़क कब तक बनवा रहे हैं।
विज्ञापन


काशीपुर में सीएम अखिलेश यादव की ससुराल है। इस सवाल पर मुख्यमंत्री यादव ने मुस्कुराते हुए जवाब दिया कि 'अपने (उत्तराखंड के) सीएम से कहलवा दीजिए, मैं काशीपुर तक फोरलेन बनवा दूंगा'।

विज्ञापन
विज्ञापन

ND तिवारी हैं देश के नेता

up cm akhilesh yadav want four lane road in kashipur.

रविवार को यहां पूर्व मुख्यमंत्री एनडी तिवारी के जन्मदिन समारोह में शिरकत करने आए मुख्यमंत्री यादव ने पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि वर्ष 2017 अभी दूर है। विधानसभा चुनाव में अभी वक्त है। साढ़े तीन साल के कार्यकाल में जो काम किए हैं।

जनता उनके आधार पर अवश्य सहयोग करेगी। उन्होंने दावा किया कि उत्तर प्रदेश में सपा एक फिर सत्ता में आएगी। एक अन्य सवाल के जवाब में कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार पहले ही गोवध पर कड़ा कानून बना चुकी है, इसमें राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत कार्रवाई का प्रावधान है।

उन्होंने कहा पूर्व मुख्यमंत्री एनडी तिवारी जी का जन्मदिन उत्तराखंड ही नहीं उत्तर प्रदेश के लोग भी मनाना चाहते हैं क्योंकि तिवारी जी दोनों प्रदेशों के नहीं बल्कि देश के नेता हैं। एक बार उत्तर प्रदेश को तो एक बार उत्तराखंड में तिवारी जी का जन्मदिन बनाने का मौका मिलना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed