{"_id":"1641fb8dab4786b4f05f5ae050696a29","slug":"unmarried-mother-left-her-son-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चे को जन्म देकर युवक संग गायब हुई अविवाहित मां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चे को जन्म देकर युवक संग गायब हुई अविवाहित मां
ब्यूरो / अमर उजाला, चंपावत
Updated Tue, 22 Dec 2015 01:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कहावत है कि मां अपने बच्चों से कभी नहीं रुठती, लेकिन चंपावत के जिला अस्पताल में रविवार रात एक अविवाहित मां बच्चे को जन्म देने के बाद न जाने क्यों रुठकर चली गई, शायद नवजात को भी इसका पता नहीं होगा।
विज्ञापन
इस मामले की सूचना जिला अस्पताल की ओर से कोतवाली को दिए जाने के बाद सोमवार को भर्ती युवती और उसे भर्ती कराने वाला युवक गायब हो गए। नवजात अस्पताल प्रशासन की देखरेख में है।
विज्ञापन
जिला अस्पताल के चिकित्सक डा. आरपी खंडूरी के अनुसार 21 वर्षीय युवती को लेकर जिला मुख्यालय के समीप के गांव का एक युवक रविवार रात साढ़े नौ बजे के करीब जिला अस्पताल पहुंचा। उसने युवती को प्रसव पीड़ित बताते हुए इलाज की गुहार की जिस पर युवती को तत्काल भर्ती कर लिया गया।
विज्ञापन
इस बीच, युवती के अविवाहित होने की जानकारी होने पर डॉक्टर ने तत्काल इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी। रात दस बजे युवती ने एक स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया। सोमवार सुबह जब पुलिस मामले में कागजी लिखा पढ़ी के लिए अस्पताल पहुंची तो वहां बिस्तर पर केवल बच्चा मिला।
बच्चे को अस्पताल प्रबंधन ने अपने पास रखा है। इस मामले में एसडीएम कोर्ट के जरिए बच्चे को किसी गोद लेने वाले को सौंपने की तैयारी की जा रही है।