फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Unlock 5 in uttarakhand Char dham yatra 2020 Latest news: 4000 E Pass Issued in one Day first time

Char Dham Yatra 2020: बढ़ने लगी यात्रियों की आमद, पहली बार एक दिन में 4000 से ज्यादा ई-पास जारी

Fri, 02 Oct 2020 12:43 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 02 Oct 2020 12:43 AM IST
सार

  • दर्शन के लिए सीमित रहेगी संख्या, बढ़ने लगी यात्रियों की आमद
  • अब तक 79 हजार ई-पास हो चुके जारी, 45 हजार ने किए दर्शन

विज्ञापन
Unlock 5 in uttarakhand Char dham yatra 2020 Latest news: 4000 E Pass Issued in one Day first time
केदारनाथ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रसिद्ध चारधाम यात्रा के लिए पहली बार एक दिन में चार हजार से अधिक को ई-पास जारी किए गए हैं। वीकेंड पर यात्रियों ने बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के दर्शन करने का प्लान बनाया है।

विज्ञापन


हालांकि कोरोना संक्रमण को देखते हुए देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड ने चारधामों में यात्रियों की संख्या को सीमित रखा है। लेकिन चारधाम यात्रा पर आने वाले यात्रियों की आमद लगातार बढ़ रही है। 
विज्ञापन



देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रविनाथ रमन ने बताया कि बृहस्पतिवार को पहली बार एक दिन में 4112 यात्रियों को ई-पास जारी किए गए हैं। जिसमें बदरीनाथ के लिए 1542, केदारनाथ के 1503, गंगोत्री के 581 व यमुनोत्री के 486 ई-पास जारी किए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

79 हजार यात्रियों को ई-पास दिए जा चुके

एक जुलाई से लेकर अब तक देवस्थानम बोर्ड की वेबसाइट पर पंजीकरण करने वाले 79 हजार यात्रियों को ई-पास दिए गए। इसमें 45 हजार चारधामों में दर्शन कर चुके हैं। बोर्ड के सीईओ ने कहा कि चारधाम यात्रा में प्रदेश से बाहर से आने वाले लोगों के कोविड निगेटिव जांच रिपोर्ट और क्वारंटीन की शर्तों को समाप्त कर दिया गया है।

जिससे चारधाम यात्रा पर आने वाले यात्रियों की आमद बढ़ी है। स्वास्थ्य मानकों का पालन कर सभी को चारधाम यात्रा की अनुमति दी जा रही है। यात्रा के लिए सिर्फ पंजीकरण को अनिवार्य किया गया है। बोर्ड की ओर से जारी ई-पास से सभी यात्री बिना किसी रोकटोक के दर्शन कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed