{"_id":"5f8924fc1836d4100a4703a2","slug":"unlock-5-0-guidelines-in-uttarakhand-news-theaters-multiplexes-did-not-open-on-thursday-hope-still-closed-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unlock 5.0 in uttarakhand : गुरुवार को नहीं खुले सिनेमाघर-मल्टीप्लेक्स, आज भी उम्मीद कम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unlock 5.0 in uttarakhand : गुरुवार को नहीं खुले सिनेमाघर-मल्टीप्लेक्स, आज भी उम्मीद कम
Fri, 16 Oct 2020 10:32 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Fri, 16 Oct 2020 10:32 AM IST
विज्ञापन
सिनेमा हॉल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोई नई फिल्म नहीं होने के कारण गुरुवार को राजधानी में सिनेमाघर व मल्टीप्लेक्स नहीं खोले गए। संचालकों के अनुसार डिस्ट्रीब्यूटर अभी पुरानी फिल्में ही मुहैया करा रहे हैं। कॉर्निवल व अन्य कई सिनेमाघरों में बृहस्पतिवार को कई युवा फिल्म देखने के लिए पहुंचे, लेकिन उन्हें पता चला कि सिनेमाघर बंद हैं।
विज्ञापन
अमर उजाला एक्सक्लूसिव : अब बाहर नहीं जाना चाहते कोरोना काल में घर आए 65% ‘माटी के लाल’
विज्ञापन
ऐसे में वे मायूस होकर लौट गए। संचालकों का कहना है कि पुरानी फिल्मों के साथ मल्टीप्लेक्स खोलना घाटा का सौदा साबित होगा। अधिकांश संचालक 10 से 15 दिन का समय लेना चाहते हैं, जबकि कॉर्निवल व कुछ सिनेमाघर दो-तीन दिन में खोले जा सकते हैं। हालांकि, अभी किसी ने कोई तारीख नहीं बताई है।
विज्ञापन
बोेले दर्शक
जानकारी मिली थी कि आज से सिनेमाघर खुल रहे हैं। कॉर्निवल सिनेमाघर में दोस्तों के साथ फिल्म देखने गया था, लेकिन पता चला कि सिनेमा बंद है।
-प्रभात जैन, गांधी ग्राम
कई महीनों बाद मल्टीप्लेक्स खुलने थे। सोचा कि कोई फिल्म देखकर थोड़ा मनोरंजन हो जाएगा, लेकिन सिल्वर सिटी पहुंचे तो यहां मल्टीप्लेक्स बंद बताया गया।
-हर्षित, संजय कॉलोनी