फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Unlock 5.0 Guidelines in Uttarakhand News: Corbett Park bijrani zone will open from today

Unlock 5.0 in Uttarakhand : आज से खुला कार्बेट पार्क का बिजरानी जोन, डे विजिट के साथ पर्यटक करेंगे रात्रि विश्राम

Thu, 15 Oct 2020 11:09 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, रामनगर (नैनीताल)
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, रामनगर (नैनीताल) Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Thu, 15 Oct 2020 11:09 AM IST
विज्ञापन
Unlock 5.0 Guidelines in Uttarakhand News: Corbett Park bijrani zone will open from today
कॉर्बेट नेशनल पार्क - फोटो : अमर उजाला (File Photo)

कॉर्बेट नेशनल पार्क का बिजरानी जोन गुरुवार से पर्यटकों के लिए खुल गया है। डे विजिट के साथ ही यहां रात्रि विश्राम की सुविधा भी पहली बार शुरू की गई है। 

विज्ञापन


Unlock-5.0: उत्तराखंड में आज से सशर्त खुलेंगे सिनेमा हॉल और स्विमिंग पूल, यहां भी मिलेगी छूट...
विज्ञापन


सीटीआर निदेशक राहुल ने बताया कि रामनगर वन प्रभाग का सीतावनी जोन, कॉर्बेट फॉल और बराती रॉ झरना भी गुरुवार से पर्यटकों के लिए खुल गए हैं। उन्होंने बताया कि कोविड-19 के नियमों का पालन कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ढिकाला जोन 15 नवंबर को खोला जाएगा। इस बार नए पर्यटन जोन रिंगोड़ा को भी नवंबर में खोलने की तैयारी है। कॉर्बेट का झिरना और ढेला जोन वर्ष भर डे विजिट के लिए खुला रहता है। खासतौर से बाघ को देखने के लिए बिजरानी जोन में पर्यटकों की उत्सुकता बनी रहती है।

नैनीताल: चिड़ियाघर में बाघों का कुनबा बढ़ गया 

चिड़ियाघर में बाघों का कुनबा बढ़ गया है। रानीबाग स्थित रेस्क्यू सेंटर में पली बढ़ी बाघिन शिखा को नैनीताल चिड़ियाघर में शिफ्ट कर दिया गया है, हालांकि अभी इसे सैलानी नहीं देख पाएंगे। इसके लिए चिड़ियाघर प्रबंधन को उच्चाधिकारियों की अनुमति का इंतजार है।

बता दें कि करीब दो साल पहले विभाग को किशनपुर रेंज में बाघ का शावक मिला था, जिसे रानीबाग स्थित रेस्क्यू सेंटर में ले जाया गया था। रेस्क्यू सेंटर के उप वन क्षेत्राधिकारी आनंद लाल ने बताया कि यहां इसे शिखा नाम दिया गया। बताया कि जगह के अभाव में शिखा को दो दिन पहले पंडित गोविंद बल्लभ पंत उच्च स्थलीय प्राणी उद्यान में शिफ्ट कर दिया गया है।

प्राणी उद्यान के वन क्षेत्राधिकारी अजय सिंह रावत ने बताया कि बाघिन शिखा की उम्र दो साल है। उसे चिड़ियाघर में फिलहाल अलग बाड़े में रखा है, जहां सैलानियों की आवाजाही नहीं होती। उन्होंने बताया कि अभी चिड़ियाघर में तीन बाघ, सात तेंदुए और तीन टाइगर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed