फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Coronavirus Unlock 5.0 in Uttarakhand latest update today: cinema hall and swimming pool will open conditionally from 15th October

Unlock-5.0: उत्तराखंड में आज से सशर्त खुलेंगे सिनेमा हॉल और स्विमिंग पूल, यहां भी मिलेगी छूट...

Thu, 15 Oct 2020 01:43 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 15 Oct 2020 01:43 AM IST
सार

  • अधिकतम 200 लोगों तक की छूट की रियायत 15 अक्तूबर के बाद मिलेगी
  • कोचिंग इंस्टीट्यूट को रहेगा एक दिन का इंतजार

विज्ञापन
Coronavirus Unlock 5.0 in Uttarakhand latest update today: cinema hall and swimming pool will open conditionally from 15th October
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

अनलॉक-5 की कई रियायतें उत्तराखंड के लोगों को गुरुवार से मिलनी शुरू हो जाएंगी। जबकि समारोहों और अन्य कार्यक्रमों में अधिकतम 200 लोगों की छूट के लिए लोगों को एक दिन का इंतजार करना होगा।

विज्ञापन


प्रदेश सरकार ने अनलॉक-5 की एसओपी एक अक्तूबर को जारी की थी। इस एसओपी के तहत कई तरह की रियायतें दी गईं थीं। अधिकतम रियायतों के लिए 15 अक्तूबर तक का प्रतिबंध लगाया था। कुछ में कहा गया था कि 15 अक्तूबर के बाद ही इन रियायतों का उपयोग किया जा सकेगा।

विज्ञापन

गुरुवार से इनमें मिलेगी छूट

1. उच्च शिक्षा संस्थानों में विज्ञान एवं तकनीकी शिक्षा वर्ग के शोधार्थियों और स्नातकोत्तर विद्यार्थियों को प्रयोगशालाओं में जाने की अनुमति।
2. प्रशिक्षण के लिए स्विमिंग पूल खुल सकेंगे।
3. सिनेमा हॉल, थियेटर आदि 50 प्रतिशत सिटिंग क्षमता के साथ खुलेंगे।
4. एंटरटेनमेंट पार्क खुल सकेंगे।
5. बीटूबी या निर्माता-थोक विक्रेता-खुदरा व्यापार होगा शुरू। केवल कंटेनमेंट जोन के बाहर रहेगी रियायत।

15 अक्तूबर के बाद

1. प्रदेश में कोचिंग इंस्टीट्यूट को लेकर एसओपी में साफ कहा गया था कि 15 के बाद ही इन्हें खोला जाएगा। इस पर फैसला लेने का अधिकार जिलाधिकारियों को होगा। जिलाधिकारी भी कोचिंग इंस्टीट्यूट संचालकों की राय के आधार पर फैसला लेंगे।
2. समारोहों, धार्मिक आयोजनों, सांस्कृति एवं राजनीतिक कार्यक्रमों आदि में अधिकतम 200 लोगों को अनुमति दी जाएगी।
3. पार्क आदि में घूमने, सुबह की सैर के लिए 200 लोगों तक को दी जाएगी अनुमति।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed