फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Unlock 5.0 Guidelines in Uttarakhand News: confusion on multiplex opening

Unlock 5.0 in Uttarakhand : मल्टीप्लेक्स खुलने पर असमंजस बरकरार, कुमाऊं में आज से नहीं खुलेंगे सिनेमाघर

Thu, 15 Oct 2020 10:10 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Thu, 15 Oct 2020 10:10 AM IST
विज्ञापन
Unlock 5.0 Guidelines in Uttarakhand News: confusion on multiplex opening
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
सरकार की ओर से गुरुवार से मल्टीप्लेक्स और सिनेमाघरों को खोलने की इजाजत दी गई है, लेकिन दून में इनके खुलने पर अभी तक असमंजस बना हुआ है। अधिकतर मालिकों ने मल्टीप्लेक्स खोलने से अपने हाथ पीछे खींच लिए हैं। हालांकि कुछ मल्टीप्लेक्स मालिक खोलने के मूड में हैं। 
विज्ञापन


Unlock-5.0: उत्तराखंड में आज से सशर्त खुलेंगे सिनेमा हॉल और स्विमिंग पूल, यहां भी मिलेगी छूट...
विज्ञापन


आठ माह से बंद मल्टीप्लेक्स और सिनेमाघरों को खोलने की अनुमति मिलने पर मालिकों को राहत मिली थी है, लेकिन शहर में अधिकतर मालिकों ने फिलहाल मल्टीप्लेक्स और सिनेमाहॉल खोलने से हाथ खींच लिए हैं। इसका कारण नई फिल्में रिजीज न होना बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिल्वर सिटी मल्टीप्लेक्स के मालिक सुयश अग्रवाल ने बताया कि अभी तक डिस्टीब्यूटर्स पुरानी फिल्में दे रहे हैं। चूंकि इन फिल्मों को अधिकतर लोग देख चुके हैं। ऐसे में दर्शकों की कमी रहेगी। जब दर्शक ही नहीं आएंगे तो फायदा नहीं होगा। लिहाजा, अधिकतर मल्टीप्लेक्स फिलहाल बंद ही रहेंगे।

आने वाले समय में नई फिल्में रिलीज होने पर ही मल्टीप्लेक्स खोला जाएगा। वहीं कुछ मल्टीप्लेक्स और सिनेमाघर पुरानी फिल्मों के साथ ही कॉर्निवल का आयोजन कर खोलने की तैयारी कर रहे हैं।

कुमाऊं में आज से नहीं खुलेंगे सिनेमाघर

अनलॉक-5 में सिनेमाघरों को 15 अक्तूबर से खोलने के आदेश के बाद भी गुरुवार से कुमाऊं में कोई भी सिंगल स्क्रीन थियेटर अथवा मल्टीप्लेक्स नहीं खुलेगा। सिनेमाहॉल के प्रबंधक हाल न खोलने के पीछे वजह नई फिल्मों का रिलीज न होना, कोरोना संक्रमण का खतरा एवं कुछ तकनीकी दिक्कतें बता रहे हैं। दूसरी ओर, कुछ सिनेमाघरों ने दो दिन से लेकर एक हफ्ते के भीतर हाल खोलने के लिए हामी भरी है। काशीपुर का एसआरएस सिनेमा शुक्रवार से फिल्में प्रदर्शित करेगा। 

हल्द्वानी के सिंगल स्क्रीन थियेटर प्रेम सिनेमा के मालिक निहार अग्रवाल ने कहा कि हमने तय किया है कि एक नवंबर से पहले हॉल नहीं खोलेंगे। एक हफ्ते के भीतर कोई नई फिल्म आती है और दर्शकों का रुख सकारात्मक होता है तो खोलने पर विचार किया जाएगा। वहीं, शहर के एकमात्र मल्टीप्लेक्स कार्निवाल सिनेमा का कहना है कि प्रोजेक्टर और कुछ तकनीकी दिक्कतों को दूर किया जा रहा है। दो से तीन दिन के भीतर थियेटर चालू कर दिए जाएंगे। 

रामनगर के सेरा मिनीप्लेक्स की प्रबंधक सोना कहती हैं कि हम एक तारीख से ही सिनेमाहाल खोलेंगे। वहीं, काशीपुर एसआरएस सिनेमा के प्रबंधक दिनेश पाठक कहते हैं कि हम शुक्रवार से खोल देंगे। अभी केवल पुरानी फिल्में ही प्रदर्शित की जाएंगी। सनसिटी सिनेमा के प्रबंधक राजकुमार भी एक नवंबर से खोलने की बात कहते हैं।

रुद्रपुर स्थित वेव सिनेमा के प्रबंधक निशांत राणा कहते हैं कि कुछ काम बचे हैं। इनके निपटते ही इसी हफ्ते या दो दिन के अंदर सिनेमाहॉल खोल दिया जाएगा। वहीं, रुद्रपुर स्थित मूवीटाइम के नीलेश के अनुसार अभी खोलने पर कोई निर्णय नहीं हुआ है। 

अल्मोड़ा स्थित हेरिटेज सिनेमा के प्रबंधक कुशल अग्रवाल बताते हैं कि हम फिलहाल एक नवंबर से पहले नहीं खोलेंगे। इधर, किच्छा के अनुपम और उर्वशी सिनेमा के कमल ने बताया कि वह भी अभी हॉल खोलने को लेकर राजी नहीं हैं। दर्शकों का रुझान देखकर निर्णय लिया जाएगा। अल्मोड़ा, रामनगर और नैनीताल के अन्य थियेटर भी फिलहाल अभी बंद रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed