फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Unlock-4 in uttarakhand latest news : after six months bar will open in Dehradun from today

Unlock-4 in Uttarakhand: छह महीने की बंदी के बाद देहरादून में आज से खुलेंगे बार, जिलाधिकारी ने दी अनुमति

Fri, 25 Sep 2020 11:23 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Fri, 25 Sep 2020 11:23 AM IST
विज्ञापन
Unlock-4 in uttarakhand latest news : after six months bar will open in Dehradun from today
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : पेक्सेल्स

छह माह से बंद पड़े देहरादून जिले के बार शुक्रवार से खुलने जा रहे हैं। बार संचालक काफी दिनों से अपनी आर्थिक स्थिति का हवाला देते हुए इसकी मांग कर रहे थे। आबकारी आयुक्त ने इस संबंध में फैसला लेने की जिम्मेदारी जिला आबकारी अधिकारियों को सौंपी थी। देहरादून के आबकारी अधिकारी ने इस संबंध में जिलाधिकारी कार्यालय में फाइल भेजी थी, जिस पर गुरुवार को अनुमति दे दी गई है।

विज्ञापन


Coronavirus In Uttarakhand: गुरुवार को मिले 684 संक्रमित, मरीजों की संख्या 44 हजार पार
विज्ञापन


पिछले दिनों आबकारी आयुक्त सुशील कुमार ने कहा था यदि आबकारी अधिकारी चाहें तो बार खुलवा सकते हैं। विभाग के अनुसार जिलाधिकारी ने शुक्रवार से बार खोलने की अनुमति दे दी है। प्रभारी जिला आबकारी अधिकारी निरीक्षक संजय रावत ने बताया कि बार के लिए शराब की खरीदारी की प्रक्रिया में बदलाव हुआ है। बार संचालक गोदाम के बजाय ठेके से शराब उठाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा सभी बार संचालकों से कोरोना संक्रमण से बचाव के उपायों के बारे में जानकारी मांगी गई है। नियमों का पलान होने पर ही बार खोलने की अनुमति दी जाएगी। बता दें कि जिले में करीब सवा सौ बार लाइसेंस हैं। उन्होंने बताया कि बार संचालकों को कोरोना गाइड लाइन का पालन करना अनिवार्य होगा। ऐसा नहीं होने पर महामारी अधिनियम के तहत कार्रवाई होगी।

आज तैयार होगी गाइडलाइन

छह महीने की बंदी के बाद कोरोना महामारी के बीच बार खुलने जा रहे हैं। ऐसे में यह किसी चुनौती से कम नहीं है। जिला आबकारी विभाग इससे निपटने के लिए बारों के लिए आज गाइडलाइन जारी करेगा। इस गाइडलाइन के आधार पर ही बार खुलेंगे।

पुलिस के लिए भी चुनौती

बारों से पीकर निकलने वाले लोगों को रात में किस तरह काबू किया जाएगा यह भी किसी चुनौती से कम नहीं होगा। क्योंकि हाल में अल्कोमीटर का प्रयोग बंद है, वहीं अस्पतालों में कोरोना के चलते मेडिकल प्रक्रिया पेचीदा हो गई है। ऐसे में शराब पीकर वाहन चलाने वाले लोगों पर शिकंजा कसना पुलिस के लिए भी चुनौती होगा।

जिलाधिकारी ने बार खोलने के आदेश जारी किए हैं। कोरोना को देखते हुए आवश्यक सावधानियों के साथ शुक्रवार से बार खुलवाए जाएंगे। इसके लिए शुक्रवार को ही दिशा निर्देश तैयार कर दिए जाएंगे। नई आबकारी नीति के अनुसार इस बार ठेकेदार गोदाम के बजाय ठेकों से ही शराब ले सकेंगे।
- निरीक्षक संजय रावत, प्रभारी जिला आबकारी अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed