फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Unlock-3 in uttarakhand latest news: Guidelines for public, Yoga centers and gyms will open

Unlock-3 In Uttarakhand: गाइडलाइन जारी, खुल सकेंगे योगा सेंटर और जिम, पढ़ें और क्या मिली राहत...

Tue, 04 Aug 2020 11:33 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 04 Aug 2020 11:33 PM IST
सार

  • प्रदेश सरकार ने केंद्र की तर्ज पर जारी की एसओपी
  • स्वतंत्रता दिवस के समारोहों के लिए सशर्त छूट

विज्ञापन
Unlock-3 in uttarakhand latest news: Guidelines for public, Yoga centers and gyms will open
- फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

उत्तराखंड सरकार ने प्रदेश में बुधवार से योग केंद्र और जिम खोलने की सशर्त अनुमति दे दी है। इसके साथ ही स्वतंत्रता दिवस के राज्य से लेकर स्थानीय स्तर तक के समारोहों को भी आयोजित करने की छूट दे दी गई है।

विज्ञापन


मुख्य सचिव ओम प्रकाश की ओर से मंगलवार देर शाम अनलॉक-3 के तहत दिशा निर्देश जारी कर दिए गए। अनलॉक-3 की सबसे खास बात यह है कि प्रदेश सरकार ने योग केंद्रों और जिम खोलने की अनुमति दे दी है। लेकिन सोशल डिस्टेंस और अन्य नियमों का पूरी तरह से पालन करना होगा। यह साफ है कि इस तरह के समारोहों में 50 से अधिक लोग एकत्र नहीं हो सकेंगे।
विज्ञापन


इसी तरह स्वतंत्रता दिवस पर लोग सोशल डिस्टेंस और मास्क लगाने के नियम का पालन करते हुए समारोहों का आयोजन कर सकेंगे। राज्य सरकार भी राज्य स्तर से लेकर तहसील तक इस तरह के समारोह आयोजित कर पाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

कंटेनमेंट जोन में राहत नहीं

गाइडलाइन में सरकार ने कंटेनमेंट जोन में गतिविधियों को प्रतिबंधित रखा है। यह साफ कर दिया गया है कि स्कूल, कॉलेज 31 अगस्त तक बंद रहेंगे और सिनेमा हॉल आदि पर प्रतिबंध जारी रहेगा। प्रदेश में भी केंद्र सरकार की ओर से जारी आदेशों को ही स्वीकार किया गया है।

आवाजाही की वो ही व्यवस्था
प्रदेश में बाहर से आने वाले लोगों को स्मार्ट सिटी के वेबपोर्टल पर रजिस्टर कराना होगा। कोविड के मामलों में अत्यधिक सक्रिय शहरों से आने वाले लोगों को पहले की तरह सात दिन के लिए संस्थागत रूप से क्वारंटीन होना होगा। राज्य के अंदर एक जिले से दूसरे जिलों की आवाजाही के लिए भी स्मार्ट सिटी की वेबसाइट पर रजिस्टर कराना होगा।

सभी बाजार भी खुुलेंगे, पार्कों में हो सकेगी सैर

अनलॉक-3 के तहत अब प्रदेश में कंनटेनमेंट जोन को छोड़कर सभी बाजारों को खोलने का आदेश जारी किया गया है। नई गाइडलाइन के तहत प्रदेश सरकार ने इस बार पर्यटन और यात्रा को सहारा देने की कोशिश की है। कोरोना के बढ़ते हुए संक्रमण को देखते हुए कटेंनमेंट जोन के प्रतिबंध जारी रखे गए हैं।

जिलाधिकारियों से बफर जोन बनाने को भी कहा गया है। इतना जरूर है कि सरकार ने होटल, बार, मॉल आदि को खोलने की अनुमति दी है। इसी तरह बाजारों को खोलने के लिए भी कहा जा चुका है।

इसके उलट बाजार के समय को लेकर एसओपी में तस्वीर साफ नहीं की गई है। वहीं, प्रदेश सरकार ने सुबह की सैर, जॉगिंग आदि के लिए पार्क खोलने का आदेश दे दिया है। साफ कर दिया है कि यहां समारोह आदि का आयोजन नहीं होगा। ओपन जिम के लिए अभी रियायत नहीं दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed