फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Unlock-2 in Uttarakhand: Tourists will be able to roam only after giving negative report of Corona

Unlock-2 in Uttarakhand : कोरोना की निगेटिव रिपोर्ट देने के बाद ही घूम सकेंगे पर्यटक

Tue, 30 Jun 2020 09:37 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Tue, 30 Jun 2020 09:37 PM IST
विज्ञापन
Unlock-2 in Uttarakhand: Tourists will be able to roam only after giving negative report of Corona
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत (file photo) - फोटो : पीटीआई

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि उत्तराखंड आने वाले पर्यटकों को कोरोना निगेटिव होने की रिपोर्ट दिखानी होगी, उसके बाद ही उन्हें प्रदेश में घूमने की अनुमति दी जाएगी। पर्यटक प्रदेश के होटलों में भी ठहर सकेंगे, लेकिन इसके लिए भी उन्हें कोरोना निगेटिव की रिपोर्ट दिखानी होगी।

विज्ञापन


सीएम ने कहा कि अनलॉक-2 में राज्य में काफी सहूलियतें दी जा रही हैं। प्रदेशवासियों के लिए चारधाम यात्रा खोल दी गई है। कहा कि कोरोना संकट के दृष्टिगत प्रदेश में सभी चीजों का आंकलन किया जा रहा है। इस महामारी के कारण सामाजिक आर्थिक एवं मानसिक दिक्कतें भी उत्पन्न हुई हैं।
विज्ञापन


पिछले दो दिनों में प्रदेश में कोरोना के मामलों में ठहराव व गिरावट आई है। इस दिशा में हम सचेत हैं और राज्य में आने वालों की सतत रूप से चेकिंग की जा रही है, उनकी ट्रेवल हिस्ट्री देखी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पीएम ने 80 करोड़ लोगों को दी बड़ी राहत

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना को नवंबर तक बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि योजना को 05 माह बढ़ाने से देश के 80 करोड़ गरीबों को बड़ी राहत मिलेगी। आने वाला समय त्यौहारों का है। प्रधानमंत्री की इस घोषणा से गरीब भाई-बहन खुशी के साथ त्यौहार मना सकेंगे।

कहा कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना में गरीबों को प्रति व्यक्ति 05 किलो गेहूं या 05 किलो चावल जबकि प्रति परिवार 01 किलो दाल प्रति माह निशुल्क उपलब्ध कराई जा रही है।

अब इस योजना को जुलाई से नवंबर तक बढ़ाने से सरकार के इस संकल्प को बल मिलेगा कि कोई गरीब भूखा न सोए। योजना के विस्तार पर 90 हजार करोड़ रुपये खर्च होंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि लॉकडाउन को लेकर पीएम ने सही समय पर साहसिक फैसला लिया, जिसके फलस्वरूप लाखों लोगों की जान बची।

मुश्किल वक्त में मोदी मरहम से मिलेगा आराम 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को देश के नाम संबोधन में बड़ा ऐलान करते हुए बताया कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना को नवंबर तक करने का निर्णय लिया। जिसकी लोग काफी सराहना कर रहे हैं। उनका कहना है कि मुश्किल वक्त में मोदी मरहम करोड़ों लोगों को राहत देगा।

यह निर्णय इसलिए भी महत्वपूर्ण है कि बरसात शुरू होने वाली है, इसके बाद त्योहारों का सीजन शुरू हो जाएगा। ऐसे में लोगों के लिए यह किसी संजीवनी से कम नहीं है। प्रधानमंत्री के संबोधन को सुनने के लिए लोग चार बजे ही टेलीविजन के सामने बैठ गए। उन्होंने प्रधानमंत्री का पूरा संबोधन सुना। 

बरसात और इसके बाद त्योहारों का सीजन। ऐसे में जरूरतों के साथ लोगों के खर्च भी बढ़ेंगे। प्रधानमंत्री ने जनहित में बड़ा निर्णय लिया है। मास्क लगाने के साथ ही दो गज की दूरी का पालन न केवल खुद करना है, बल्कि दूसरों से भी करवाना होगा। भले ही इसके लिए हमें उन्हें टोकना ही क्यों न पड़े। - रेशम तलुजा 

सरकार जरूरतमंदों की लगातार मदद कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक के बाद एक राहत पैकेज दे रहे हैं। करोड़ों लोगों को मुफ्त अनाज दिया जा चुका है, आगे भी इसकी तैयारी है। उनके निर्णय से लोगों के अंदर किसी भी संकट का मुकाबला करने की शक्ति बढ़ जाती है। - शाश्वत उनियाल 

पहले लॉकडाउन और अब अनलॉक का दौर, इस बीच प्रधानमंत्री मोदी की गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत बड़ा राहत पैकेज लोगों के लिए काफी मददगार साबित होगा। उनके द्वारा एमएसएमई के जरिए आत्मनिर्भर भारत बनाने का सपना जल्द साकार होता दिखाई देगा। - मोहित द्विवेदी 

पीएम मोदी का निर्णय शानदार है। जरूरतमंदों तक राशन और भोजन पहुंच रहा है, लेकिन इन सबके बीच हमें कोरोना से बचाव को लेकर सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क का इस्तेमाल जरूर करना होगा। दूसरे देशों की तुलना में अब भी हमारे यहां स्थिति बेहतर है। इसे बरकरार रखना होगा। - महेश मौलेखी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed