फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Unlock-2 in Uttarakhand : hotel will remain close till 31 july

Unlock-2 in Uttarakhand : चकराता की हसीन वादियों में ठहरने को अभी करना होगा इंतजार

Wed, 08 Jul 2020 04:08 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Wed, 08 Jul 2020 04:08 PM IST
विज्ञापन
Unlock-2 in Uttarakhand : hotel will remain close till 31 july
chakrata hill station - फोटो : File Photo

मानसून की धुंध के बीच इठलाती जौनसार बावर की पहाड़ियों में ठहरने के लिए पर्यटकों को अभी एक माह और इंतजार करना होगा। चकराता टूरिस्ट डेवलपमेंट एसोसिएशन से जुड़े होटल मालिकों और संचालकों ने क्षेत्र के होटलों को 31 जुलाई तक बंद रखने का निर्णय लिया है।

विज्ञापन


मंगलवार को चकराता में हुई होटल एसोसिएशन की बैठक में अध्यक्ष दिगंबर चौहान बिट्टू ने कहा कि सरकार की ओर से जारी गाइडलाइड का अनुपालन करते हुए अभी क्षेत्र के होटलों, रेस्टोरेंट और रिजॉर्ट को पर्यटकों के लिए नहीं खोला जा सकता।
विज्ञापन


सरकार की गाइडलाइन में जिन बातों का उल्लेख किया गया है, उसका अनुपालन करना छोटे होटल व्यवसायियों के लिए मुमकिन नहीं है। साथ ही बाहर से आने वाले पर्यटकों से न सिर्फ उनके स्टाफ और स्थानीय लोगों को भी संक्रमण का खतरा हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके चलते एसोसिएशन ने 31 जुलाई तक क्षेत्र के होटलों को बंद रखने का निर्णय लिया है। इससे पूर्व हुई बैठक में 30 जून तक सभी होटलों को बंद रखने का निर्णय लिया गया था। अध्यक्ष दिगंबर चौहान ने महामारी को देखते हुए होटल व्यवसायियों को राहत देते हुए आर्थिक पैकेज देने की भी मांग की। बैठक में सचिव अनुपम तोमर, विकास अग्रवाल, राहुल चांदना, अमित जोशी, युद्धवीर तोमर, कुंवर सिंह, कमल रावत, अनिल मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed