फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Unlock-1 in Uttarakhand: learning and driving licence making process can be start from 15th july

लर्निंग और स्थायी ड्राइविंग लाइसेंस की बाट जोह रहे वाहन मालिकों के लिए राहतभरी खबर

Fri, 26 Jun 2020 08:49 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Fri, 26 Jun 2020 08:49 AM IST
विज्ञापन
Unlock-1 in Uttarakhand: learning and driving licence making process can be start from 15th july
ड्राइविंग लाइसेंस प्रतीकात्मक तस्वीर

पिछले करीब चार माह से लर्निंग और स्थायी ड्राइविंग लाइसेंस की बाट जोह रहे वाहन मालिकों के लिए यह राहतभरी खबर है। विभागीय अधिकारियों ने दावा किया है कि 15 जुलाई के बाद आवेदकों को नए डीएल जारी किए जा सकते हैं। फिलहाल पहले चरण में उन 5000 आवेदकों को लाइसेंस जारी किए जाएंगे जिन्होंने 22 मार्च से पहले आवेदन किया है।

विज्ञापन


आरटीओ में 22 मार्च से कामकाज पूरी तरह ठप था। जिलाधिकारी के आदेश पर आरटीओ में नए सिरे से काम शुरू हुआ तो कामकाज पटरी पर लौटने लगा। फिलहाल आरटीओ में डुप्लीकेट लाइसेंस जारी करने के साथ ही ड्राइविंग लाइसेंस का नवीनीकरण किया जा रहा है। एक दिन में 20 वाहन स्वामियों के आवेदन लिए जा रहे हैं।
विज्ञापन


विभागीय अधिकारियों का कहना है कि जल्द नए डीएल जारी करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इसके लिए विभागीय स्तर पर एसओपी तैयार की जा रही है। आरटीओ प्रशासन द्वारका प्रसाद का कहना है कि उम्मीद है कि 15 जुलाई के बाद नए ड्राइविंग लाइसेंस जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। इसके लिए तमाम पहलुओं पर विचार विमर्श किया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

डीएल के लिए 33000 आवेदक कतार में

ड्राइविंग लाइसेंस के लिए 33000 से अधिक आवेदक कतार में हैं। जबकि आरटीओ में इस समय मात्र एक दिन में 20 मामले निपटाए जा रहे हैं। परिवहन विभाग के आंकड़ों पर नजर डालें तो लॉकडाउन से पहले एक दिन में 350 डीएल जारी किए जाते थे।

इसमें 250 लर्निंग और 100 अस्थाई लाइसेंस थे। लेकिन लॉकडाउन में कामकाज ठप होने से डीएल आवेदकों की संख्या 33250 तक पहुंच गई है। इनमें पांच हजार ऐसे आवेदक हैं जो 22 मार्च से पूर्व डीएल के लिए आवेदन कर चुके हैं।

विभागीय अधिकारियों का कहना है कि अगर जल्द ड्राइविंग लाइसेंस जारी नहीं किए तो पेंडिंग अधिक होने पर निपटाना मुश्किल हो जाएगा। एआरटीओ (प्रशासन) द्वारिका प्रसाद का कहना है कि आवेदकों को जल्द ड्राइविंग लाइसेंस जारी किए जा सके, इसके लिए विभागीय स्तर पर एसओपी तैयार की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed