फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Unknown person's body found in Intake

Dehradun News: ढकरानी इंटेक में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव

Thu, 19 Jun 2025 01:59 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 19 Jun 2025 01:59 AM IST
विज्ञापन
Unknown person's body found in Intake
कोतवाली क्षेत्र के ढकरानी इंटेक में बुधवार को एक व्यक्ति का शव मिला। मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया है। देहरादून और आसपास के थाना चौकियों में मृतक की फोटो भेजकर उसकी पहचान का प्रयास किया जा रहा है। कोतवाली प्रभारी विनोद गुसाईं ने बताया कि बुधवार सुबह 10:50 बजे ढकरानी इंटेक में एक शव उतरता दिखाई देने की सूचना मिली। पुलिस और एसडीआरएफ की टीम घटनास्थल पर पहुंची। शव को इंटेक से बाहर निकाला गया। मृतक के शरीर पर हल्की-फुल्की खरोच के निशान मिले हैं। शव करीब तीन से चार दिन पुराना है। बताया कि कोई दस्तावेज न मिलने के कारण मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। शव की पहचान के लिए देहरादून और आसपास के सीमांत थानों में उसकी फोटो और सूचना भेजी गई है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed