फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Unknown miscreants broke the gate of ISBT's cash room

Dehradun News: अज्ञात बदमाशों ने तोड़ा आईएसबीटी के कैश रूम का गेट

Sat, 03 Jun 2023 01:47 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jun 2023 01:47 AM IST
विज्ञापन
Unknown miscreants broke the gate of ISBT's cash room
रोडवेज कर्मचारियों के साथ धक्का-मुक्की करते हुए अज्ञात बदमाशों ने बृहस्पतिवार रात आईएसबीटी के कैश रूम का दरवाजा तोड़ दिया। इस मामले में रोडवेज संयुक्त मोर्चा कर्मचारी यूनियन की ओर से आइएसबीटी चौकी में तहरीर दी है। वहीं बस अड्डे को ट्रांजिट के अंदर से संचालित करने के लिए रोडवेज के एजीएम और मुख्यालय को भी पत्र भी भेजा है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक बृहस्पतिवार रात 20-22 अज्ञात युवक आईएसबीटी स्थित रोडवेज कार्यालय पर पहुंचे और यहां तोड़फोड़ करने लगे। बदमाशों ने यहां ड्यूटी दे रहे कर्मचारियों से धक्का-मुक्की करते हुए कार्यालय के कैश रूम का गेट तोड़ दिया। ई-टिकटिंग मशीन काउंटर पर ड्यूटी दे रहे कर्मचारियों ने इसकी सूचना रोडवेज के अधिकारियों और पुलिस कंट्रोल रूम को दी।
विज्ञापन

संयुक्त मोर्चा के पदाधिकारियों का कहना था कि आईएसबीटी में कई ट्रैवल एजेंटों के कार्यालय हैं। कई बार यह एजेंट रोडवेज बस अड्डे परिसर में खड़े यात्रियों को प्राइवेट बसों में बैठा लेते हैं, इससे टकराव की नौबत आती है। संयुक्त मोर्चा के पदाधिकारियों ने रोडवेज के सहायक महाप्रबंधक से मांग की कि, रोडवेज बसों का संचालन ट्र्रांजिट कैंप के अंदर से किया जाए। साथ ही रोडवेज कार्यालय में पर्याप्त सुरक्षा बल तैनात कर तोड़फोड़ करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। संयुक्त मोर्चा ने पांच जून को कार्य बहिष्कार की चेतावनी भी दी है। इस दौरान अतुल कुमार, जगदीश कुमार, अनूप बडोनी, संदीप पाल, सहेंद्रपाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed