फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   unity in ukd so difficult

यूकेडी के हर धड़े का अलग राग, कैसे हो एकता

Sat, 29 Mar 2014 04:06 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 29 Mar 2014 04:06 PM IST
विज्ञापन
unity in ukd so difficult

लोकसभा चुनावों के पहले शुरू हुई उत्तराखंड क्रांति दल में एकता की कोशिश असफल होती दिख रही है। अलग-अलग धड़ों के निजी स्वार्थों के चलते दल में एकता होती नहीं दिख रही है। हर धड़ा अपने राजनीतिक समीकरणों के चलते खुद को असली उक्रांद साबित करने में लगा है।

विज्ञापन


पढ़ें, पंचायत चुनाव की तिथियों पर सुप्रीम कोर्ट की मुहर
विज्ञापन


काशी सिंह ऐरी धड़े की कांग्रेस सरकार से नजदीकी है तो दिवाकर भट्ट भाजपा के चिन्ह पर चुनाव लड़ चुके हैं। त्रिवेंद्र पंवार की दिक्कत है कि वह दिवाकर और ऐरी के साथ किसी शर्त पर आने को तैयार नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सब के हैं अलग राग
पंवार धड़े के कार्यकारी अध्यक्ष एपी जुयाल ने एकता को लेकर सभी धड़ों से वार्ता की, लेकिन उसका असर होता नहीं दिख रहा है। त्रिवेंद्र पंवार खुद को इस मुहिम से अलग कर चुके हैं।

पढ़ें, चुनाव आयोग तक पहुंची बाबा रामदेव की शिकायत

ऐरी धड़े ने एकता की बैठक से पूर्व ही अपने प्रत्याशियों की सूची जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। दिवाकर भट्ट साफ कर चुके हैं कि जबतक सभी एक मंच पर आकर अधिवेशन नहीं बुलाते एकता का कोई मतलब नहीं है।


चुफाल और कोठियाल हुए एक
उक्रांद से अलग हुए दो धड़े डेमोक्रेटिक और प्रजातांत्रिक एक हुए हैं। लक्ष्मण सिंह चुफाल की अध्यक्षता वाले डेमोक्रेटिक धड़े में पीडी कोठियाल वाले प्रजातांत्रिक का विलय हुआ है। पीडी कोठियाल ने बताया कि चुफाल की अध्यक्षता में नई कार्य समिति का गठन हुए है।

पढ़ें, सड़कों के पुनर्निर्माण पर भारी पड़ी खींचतान

संसदीय चुनावों में टिहरी से आरपी बड़ोनी, हरिद्वार से दुरेंद्र सिंह रावत, अल्मोड़ा से जीएल शाह व यूएस नगर से किसी महिला प्रत्याशी के नाम पर विचार किया जा रहा है।

आयोग से मान्य हैं दो धड़े
चुनाव आयोग से पंजीकृत धड़ों में उत्तराखंड क्रांति दल के दो धड़े पंजीकृत हैं। पंवार धड़े के केंद्रीय प्रवक्ता मनमोहन लखेड़ा ने बताया कि आयोग की पंजीकरण सूची में त्रिवेंद्र पंवार की अध्यक्षता में उक्रांद 1537 नंबर पर है।

पढ़ें, मेडिकल स्टोर बंद रहेंगे, यहां मिलेगी दवाएं

इसके अलावा उक्रांद डेमोक्रेटिक के नाम से 1538 नंबर पर दल पंजीकृत है, जिसकी अध्यक्षता लक्ष्मण सिंह चुफाल के अधीन दर्शाई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed