फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   unique theft case, theft in 52 and 58 years at srinagar garhwal

52 और 58 साल की उम्र में दिया चोरी को अंजाम, तरीका जानने के बाद भरोसा नहीं होगा

Thu, 18 Apr 2019 04:01 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Thu, 18 Apr 2019 04:01 PM IST
विज्ञापन
unique theft case, theft in 52 and 58 years at srinagar garhwal
प्रतीकात्मक तस्वीर

उम्र 52 व 58 साल और इस उम्र में चोरी। शक्ल से भोले-भाले दिखने वाले ग्रामीणों को देखने पर विश्वास नहीं होता कि यह चोरी कर सकते हैं। चोरी भी शातिराना ढंग से। लेकिन जब वह खुद ही स्वीकार करते हैं कि उन्होंने चोरी को अंजाम दिया है, तो विश्वास करना पड़ता है।

विज्ञापन


श्रीनगर गढ़वाल में बुजुर्ग पूर्व सैनिक के बैग से 30 हजार रुपये निकालने वाले दोनों चोरों की यही कहानी है। एक चोर 58 साल का है, तो दूसरा 52 साल का। एक का गांव में छोटा सा पोल्ट्री फार्म है और दूसरा उससे अक्सर मुर्गे खरीदने आता है। जिसके चलते उनमें दोस्ती हो गई।

विज्ञापन

प्रोफेशनल चोर लगते हैं दोनों आरोपी

दोनों ही दिखने में दोनों भोले भाले ग्रामीण नजर आते हैं। लेकिन उन्होंने जिस चालाकी से बैग से रुपये निकाले, उससे वह प्रोफेशनल चोर नजर आते हैं। सीसीटीवी कैमरों में कैद हुआ है कि किस तरह दोनों ने पहले तो शिकार के लिए बुजुर्ग को टारगेट किया। इसके बाद आरोपी उसका बैंक से पीछा कर बैग से रुपये निकाले।

जब वह सफल नहीं हुए तो एक ने बुजुर्ग के साथ बात करते हुए ध्यान भटकाया और दूसरे ने इस बीच बैग की चेन खोलकर हाथ साफ कर दिया। उनका काम देखकर लगता है कि वह पहले भी चोरी कर चुके होंगे। हालांकि आरोपी सुरेश और मकान सिंह का कहना है कि उन्होंने पहली बार चोरी की है। रुपये देखकर उनकी नीयत खराब हो गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed