{"_id":"eaa97146-f02a-11e2-b293-001e671f54a0","slug":"unique-relief-kit-from-gujarat-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस 'गुजराती' किट में बस 14 आइटम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस 'गुजराती' किट में बस 14 आइटम
देहरादून/ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jul 2013 02:05 PM IST
विज्ञापन
अहमदाबाद से आई गुजराती किट की नकल में प्रशासन ने जो किट बनाई उसमें आधे से भी कम आइटम आ पाए हैं। गुजराती किट में 37 आइटम रखे गए थे। प्रशासन की किट में 14 आइटम रखे गए हैं। प्रशासन ने तीन सौ किट्स बनवाकर आपदाग्रस्त क्षेत्रों में भेजी हैं।
विज्ञापन
850 वाहन राहत सामग्री भेजी गई
प्रशासन किटों के माध्यम से राहत सामग्री आपदाग्रस्त क्षेत्रों में भेज रहा है। एडीएम प्रशासन बंशीधर तिवारी ने बताया कि आपदाग्रस्त क्षेत्रों में अभी तक 850 वाहन राहत सामग्री भेजी गई है। महाराणा प्रताप स्पोर्टस कालेज स्थित कलेक्शन सेंटर पर सामग्री लगभग खत्म हो गई है।
विज्ञापन
एडीएम तिवारी ने बताया कि राहत सामग्री रुद्र प्रयाग, ऊखीमठ, अगस्त मुनि, गुप्तकाशी, जोशी मठ, गोपेश्वर, गोचर, थराली, उत्तरकाशी, जियाला सौढ़, बरकोट, मोरी, पिथौरागढ़, धारमा और बागेश्वर भेजी गई है।
विज्ञापन