फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   unique quran of world

दुनिया की अनोखी कुरान, जिसमें अल्लाह के नाम से शुरू होती है हर लाइन

Mon, 28 May 2018 01:20 PM IST
चांद मोहम्मद, अमर उजाला, देहरादून
चांद मोहम्मद, अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 28 May 2018 01:20 PM IST
विज्ञापन
unique quran of world
quran - फोटो : amar ujala

किसी चीज को संरक्षित करने और उसमें नए प्रयोग करने का जज्बा सीखना है तो देहरादून के शिक्षाविद् डॉ. एस फारूख से सीखा जा सकता है।

विज्ञापन


दुनिया भर के कुरान संरक्षित करने के बाद उन्होंने अपनी तस्मिया लाइब्रेरी में उन्होंने ऐसा कुरान तैयार कराया है, जिसमें हर लाइन अल्लाह के नाम से शुरू होती है। इसके साथ ही एक कुरान अरबी वर्णमाला के या अक्षर से हर लाइन के शुरू होने वाला भी तैयार कराया है। उनका दावा है कि दुनिया में इस तरह के यह पहले कुरान है। 
विज्ञापन


देहरादून के टर्नर रोड पर तस्मिया अकादमी की ओर से तस्मिया कुरान संग्रहालय में 14वीं कुरान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है। प्रदर्शनी में धातुओं, उत्पादों पर लिखे कुरान, सैकड़ों साल पुराने कुरान, जानवरों की खालों पर लिखे कुरान, पौने दो ग्राम से लेकर ढाई टन तक के कुरान मौजूद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

विभिन्न भाषाओं के कई सौ कुरानों का जखीरा

unique quran of world
Dr. farukh - फोटो : amar ujala

अकादमी के मीडिया कॉर्डिनेटर मुफ्ती वसीउल्लाह ने बताया कि इस बार ऐसे दो कुरान पाक तैयार कराए गए हैं, जिनकी पहली लाइन अल्लाह के नाम और अरबी वर्णमाला के या अक्षर से शुरू होती है।

बताया कि तस्मिया के सदर शिक्षाविद् डा. एस फारूख को तरह-तरह के कुरान संरक्षित करने का शौक है। वह अब तक विभिन्न देशों के विभिन्न भाषाओं के कई सौ कुरानों का जखीरा जमा कर चुके हैं। हर समाज के लोगों को कुरान का महत्व और उसकी शिक्षा से रूबरू कराने के लिए हर साल प्रदर्शनी का आयोजन किया जाता है।

बताया कि डा. फारूख को सपने में अल्लाह के नाम से हर लाइन शुरू होने वाले कुरान का ख्याल आया। जिसका उन्होंने अकादमी के सदस्यों से जिक्र किया और बाद में लंबे समय के बाद इस बार प्रदर्शनी में इस कुरान को रखा गया। बताया कि कुरान में वैसे तो कोई बदलाव नहीं किया जा सकता, लेकिन इस तरह एडजस्ट किया गया है कि अल्लाह का नाम हर लाइन के शुरू में आए। इन नायाब कुरान पाक को देखने के लिए बड़ी संख्या में हर वर्ग के लोग प्रदर्शनी में पहुंच रहे हैं। 

कुरान की हर लाइन वाव-अलिफ से शुरू

unique quran of world
quran
प्रदर्शनी में वावी और अलफी कुरान रखा गया है। वावी कुरान में हर लाइन वाव और अलफी में अलिफ अक्षर से शुरू होती है। मुफ्ती वसीउल्लाह ने बताया कि कुरान में कोई तब्दीली नहीं की जा सकती है। पर इस कुरान को इस तरह से एडजस्ट किया गया है कि पहला अक्षर वाव या अलिफ ही आए। इसके लिए हर पन्ने में जगह घटाई या बढाई गई है।

गढ़वाली और कुमाऊंनी में भी कुरान 
पवित्र कुरान को हर समाज के लोगों तक पहुंचाने को देश और दुनिया की हर भाषा में कुरान का अनुवाद किया गया है। प्रदर्शनी में उत्तराखंड की गढ़वाली और कुमाऊंनी समेत कन्नड़, मलयालम,  गुरुमुखी, पंजाबी उड़िया जैसी भारतीय भाषाओं के अलावा जापानी, टर्किश, चाइनीज, फिलिप, वियतनामी, आइसलैंडिक, पर्शियन, अंग्रेजी, मलेशियन, फ्रेंच, आदि भाषाओं में कुरान पाक का अनुवाद मौजूद है।

हर पेज की शुरूआत वर्णमाला के नए अक्षर से 
इस बार प्रदर्शनी में एक ऐसा कुरान भी मौजूद है जिसका हर पेज अरबी वर्णमाला के अलग अक्षर से क्रमवार शुरू होता है। मुफ्ती वसीउल्लाह बताते हैं कि अरबी वर्णमाला में 29 अक्षर है, हर पेज क्रमवार अलग अक्षर से शुरू होता है। इस बार ही इस कुरान को तैयार किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed