फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Unions associated with CITU are on strike today

Dehradun News: सीटू से जुड़ी यूनियनें आज हड़ताल पर, वाहनों का संचालन रहेगा प्रभावित

Fri, 16 Feb 2024 01:57 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 16 Feb 2024 01:57 AM IST
विज्ञापन
Unions associated with CITU are on strike today
सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियन (सीटू) के प्रांतीय सचिव लेखराज ने कहा कि 16 फरवरी को केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर श्रमिकों की हड़ताल रहेगी। इसे सफल बनाने के लिए सीटू से जुड़ी सभी यूनियनें हड़ताल पर रहेंगी। बताया कि हड़ताल के मद्देनजर विभिन्न विभागों को नोटिस दिया जा चुका है।
विज्ञापन




आंगनबाड़ी यूनियन, उत्तराखंड भोजन माता कामगार यूनियन, उत्तराखंड आशा स्वास्थ्य कार्यकत्री यूनियन हड़ताल में शामिल रहेंगी। आईएमए के वासरमैन व स्कूल कर्मचारी भी हड़ताल पर रहेंगे। आईएसबीटी से विकास नगर डाकपत्थर चलने वाली बस सेवा हड़ताल पर रहेगी। देहरादून ड्राइवर कंडक्टर यूनियन के अध्यक्ष जितेंद्र पुंडीर, दून ऑटो रिक्शा यूनियन के अध्यक्ष पंकज अरोड़ा, उपाध्यक्ष शेखर कपिल, महानगर ऑटो चालक यूनियन के अध्यक्ष मनिंदर सिंह बिष्ट, शहजाद, ई रिक्शा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष सोनू कुमार, महामंत्री बिलाल अहमद, स्कूल वैन चालकों ने भी अपना समर्थन देकर सार्वजनिक यात्री वाहन बंद रखने का फैसला लिया है। नगर निगम की अनुबंधित संविदा यूनियन हड़ताल पर रहेगी। सार्वजनिक यात्री वाहन संचालन बंदकर गांधीपार्क में सुबह 12 बजे एकत्रित होंगे। यहां से जिला मुख्यालय कूच करेंगे। जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed