फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Union Minister Uma Bharti trapped due to bad weather

खराब मौसम के कारण तीन दिन से यहां फंसी हुईं हैं केंद्रीय मंत्री करना पड़ेगा अभी और इंतजार

Mon, 02 Jul 2018 06:39 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रप्रयाग Updated Mon, 02 Jul 2018 06:39 PM IST
विज्ञापन
Union Minister Uma Bharti trapped due to bad weather
उमा भारती

खराब मौसम के कारण केंद्रीय मंत्री उमा भारती पिछले तीन दिनों से एक ही जगह पर फंसी हुईं हैं। यहां से निकलने के लिए शायद अभी उन्हें और इंतजार करना पड़ सकता है।

विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री उमा भारती तीन दिन से गुप्तकाशी में लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में ठहरी हुई हैं। उन्हें केदारनाथ धाम जाना है, लेकिन खराब मौसम के कारण बीते दो दिन से हेलीकॉप्टर उड़ान नहीं भर पा रहे हैं। 
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री शनिवार को गुप्तकाशी पहुंच गई थी। उन्हें उसी दिन केदारनाथ धाम पहुंचना था और बाबा के दर्शन कर पुनर्निर्माण कार्यो का जायजा लेना था। सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत को भी उस दिन धाम  पहुंचना था, लेकिन खराब मौसम के कारण सीएम का कार्यक्रम स्थगित हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


 इधर, केदारघाटी में बीते तीन दिनों से रुक-रुककर बारिश और कोहरे के कारण गुप्तकाशी, शेरसी और फाटा से हेलीकॉप्टर केदारनाथ के उड़ान नहीं भर पा रहे हैं, जिस कारण केंद्रीय मंत्री को गुप्तकाशी में इंतजार करना पड़ रहा है। जिलाधिकारी ने बताया कि मौसम ठीक होने पर केंद्रीय मंत्री धाम जाएंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed