फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Union Minister ramesh pokhriyal Nishank told about Modi Government 100 days God Work

केंद्रीय मंत्री निशंक ने गिनाए मोदी सरकार के 100 दिन के काम, कहा- देशहित में कड़े और बड़े फैसले लिए

Tue, 10 Sep 2019 08:22 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 10 Sep 2019 08:22 AM IST
विज्ञापन
Union Minister ramesh pokhriyal Nishank told about Modi Government 100 days God Work
केंद्रीय मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक - फोटो : अमर उजाला

केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि 100 दिन के अब तक कार्यकाल में मोदी सरकार ने कड़े और बड़े फैसले लिए। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के कुशल और गतिशील नेतृत्व में देश तेजी से आगे बढ़ रहा है।

विज्ञापन


100 दिन की उपलब्धियां गिनाते हुए निशंक ने जम्मू कश्मीर में अनुच्छेद 370 और 35 ए हटाए जाने को ऐतिहासिक निर्णय बताया। वे देहरादून में सुभाष रोड स्थित एक होटल में पत्रकार वार्ता में बोल रहे थे। 
विज्ञापन


निशंक ने कहा कि अनुच्छेद 370 हटाने का फैसला जम्मू कश्मीर के हक में है। देश का बच्चा बच्चा यह महसूस करता था कि एक ही मुल्क में दो निशान, दो विधान और दो प्रधान क्यों हो? इसे लेकर जनमानस में जो छटपटाहट थी, उसे मोदी सरकार ने दूर किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

जिस दिन सरकार बनीं, उसी दिन से वो काम पर जुट गई

इस फैसले से उन्हें आजादी मिली। इससे वहां का जनजीवन सुधरेगा और सुविधाएं मिलेंगी। केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ भी मिलेगा, अवस्थापना विकास भी होगा। निशंक ने कहा कि मोदी सरकार ने उस परंपरा को तोड़ने का काम किया, जिसमें सरकारें अपने आखिरी सालों में उपलब्धियां गिनाती थी।

जिस दिन सरकार बनीं, उसी दिन से वो काम पर जुट गई। निशंक ने कहा कि भारत पांच ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था की ओर बढ़ रहा है। इस बीच जब पूछा गया कि आर्थिक विशेषज्ञों के बीच मंदी की हो रही चर्चा के बीच निवेश कैसे बढ़ेगा, इस प्रश्न के उत्तर में निशंक ने कहा कि वर्ष 2018 की पहली तिमाही में विदेशी निवेश 12.75 अरब डालर था जो वित्तीय वर्ष 2019-20 में 16.33 अरब डालर हो गया।
 

इसमें करीब 28 फीसदी का उछाल रहा। उन्होंने कहा कि करीब 100 लाख करोड़ रुपये ढांचागत विकास पर खर्च होंगे। निशंक ने तीन तलाक, मोटरयान अधिनियम और बैंकों का एकीकरण मोदी सरकार के बड़े फैसले बताए। 

आतंकवादी देश को अलग-थलग किया

पाकिस्तान का नाम लिए बगैर केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री डॉ. निशंक ने कहा कि पहली बार आतंकवाद पर चोट करके आतंकवादी देश को अलग-थलग कर दिया। 

इसरो की सफलता को सराह
डॉ. निशंक चंद्रयान दो का जिक्र करना भी नहीं भूले। उन्होंने इसे इसरो की बड़ी उपलब्धि करार दिया। कहा कि मिशन लगभग पूरा किया, जो सिर्फ कुछ किमी से रह गया। प्रधानमंत्री वैज्ञानिकों के साथ पूरी मजबूती के साथ खड़े हैं।
 
अभियानों का भी जिक्र किया
निशंक ने कहा कि 100 दिन में स्वच्छ भारत अभियान का दायरा और ज्यादा बढ़ा है। फिट इंडिया अभियान शुरू हुआ है। प्लास्टिक के विरुद्ध अभियान चला है। जल सुरक्षा को लेकर भी अभियान की शुरुआत हुई है। उनका मंत्रालय भी पर्यावरण के अभियान में जुटा। एक छात्र एक पेड़ के तहत एक करोड़ पेड़ लगाए गए। 230 करोड़ लीटर पानी की बचत छात्रों ने की। 

भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं का हुजूम
केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री डॉ. निशंक की पत्रकार वार्ता में भाजपा विधायकों, पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं का हुजूम उमड़ आया। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व प्रदेश प्रभारी श्याम जाजू, प्रदेश सरकार के मंत्री डॉ. धन सिंह रावत उनके साथ मंचासीन रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed