फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Union Minister of State Satyapal Singh Becomes Gurukul kangri Chancellor

हरिद्वार: केंद्रीय राज्य मंत्री सत्यपाल सिंह बने गुरुकुल कांगड़ी विवि के नए चांसलर

Wed, 30 May 2018 11:16 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, हरिद्वार Updated Wed, 30 May 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
Union Minister of State Satyapal Singh Becomes Gurukul kangri Chancellor
Satyapal Singh

केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री सत्यपाल सिंह को गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय का कुलाधिपति चुना गया है। विवि की तीन प्रबंध आर्य प्रतिनिधि सभाओं के प्रधानों ने सर्वसम्मति से विवि के कुलाधिपति के रूप में सत्यपाल सिंह का चयन किया है।       

विज्ञापन


गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के कुलाधिपति के चयन को लेकर दिल्ली, हरियाणा और पंजाब आर्य प्रतिनिधि सभाओं के प्रधानों ने बुधवार को चंडीगढ़ में बैठक की। जिसमें दिल्ली आर्य प्रतिनिधि सभा के प्रधान धर्मपाल आर्य, हरियाणा आर्य प्रतिनिधि सभा के प्रधान मास्टर रामपाल आर्य और पंजाब आर्य प्रतिनिधि सभा के प्रधान सुदर्शन आर्य से सर्वसम्मति से विवि के कुलाधिपति के रूप में सत्यपाल का चयन किया।
विज्ञापन


सत्यपाल सिंह 2014 के लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश के बागपत जिले से भाजपा के सांसद चुने गए। उनके पास मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री, जल संसाधन और गंगा सफाई राज्य मंत्री का दायित्व है।  गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो. विनोद कुमार शर्मा ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि विवि की प्रबंध आर्य प्रतिनिधि सभा दिल्ली, हरियाणा और पंजाब के प्रधानों से सर्वसम्मति से सत्यपाल सिंह को विवि का कुलाधिपति चुना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed